आंगनबाडी केन्द्र से रसोई सामग्रियों की चोरी

आंगनबाडी केन्द्र से रसोई सामग्रियों की चोरी

लखन लोहार (संवाददाता) 

आंगनबाडी केन्द्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने रसोई के लिए रखे गैस सिलेंडर,अण्डा और बर्तनों पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस घटना को आंगनबाडी़ केन्द्र का ताला तोड़ कर अंजाम दिया गया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार
टांगरपाली थाना अंतर्गत आनेवाले ब्रिटानिया कालोनी में 20 - 21 अगस्त की देर रात को अभियुक्तों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आंगनबाडी केन्द्र में लगा ताला तोड़कर एक गैस सिलेण्ड'र  2 ट्रे अंडे एवं वहां रखे कुछ बर्तन चोरी कर फरार हो गए है। सुबह जब आंगनबाड़ी कर्मी आंगनबाडी केन्द्र में पहुँचे तो देखा की केन्द्र का ताला टूटा हुआ है।और कमरे के अंदर रखा रसोई के समानों की चोरी हुई है। 
यह सब देखने के बाद उन्होंने तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी,पुलिस वहां पहुंचकर लोगों से पूछताछ कर आगे की कार्यवाही में जुट गई। 
इस संबंध में पुलिस ने थाना कांड संख्या 123 पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए विकास कालो नामक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। और उससे चोरी का सिलेंडर भी जब्त कर लिया है।