अस्पताल परिसर में बृक्षारोपण किया गया
अनुराग आचार्य (संवाददाता)
यूथ ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
"वृक्ष ही जीवन है, वृक्ष हमारा साथी है" इस नारे के साथ तालचर के यूथ ग्रुप चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से "गोडीबन्ध" सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। गोडिबंध समूह स्वास्थ्य केंद्र परिसर में यूथ ग्रुप चेरिटेबल ट्रस्ट शाखा की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जितेंद्र मांझी ने की, एक संस्था के सदस्यों में से पर्यावरण हितैषी बाउरी बंधु बेज, सेवानिवृत्त शिक्षक गंगाधर नंद ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्घाटन किया और ट्रस्ट के कार्य नैतिकता की सराहना की l
वृक्षारोपण कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लेने वालों में ट्रस्ट के सदस्य संतोष नायक, सिद्धेश्वर गोचायत, ढाल गोचायत, सीटू प्रधान, नरेश कोथल, चिकित्सा कर्मचारी हेमंत साहू और रमेश चंद्र मुखर्जी आदि शामिल थे।





