अवैध हथियार गिरोह का एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

अवैध हथियार गिरोह का एक और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

सुमित जायसवाल (व्योरोचीफ) 

रायगढ़:पिछले महीने 16 दिसंबर को साइबर सेल और जूटमिल थाना की पुलिस द्वारा की गई संयुक्त कार्यवाही में मुखबिर की सूचना पर आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव को देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के पास से मिले अवैध हथियार के मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना द्वारा आगे की छानबीन के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, मुख्य अधीक्षक अभिनव उपाध्याय एवं साइबर सेल की टीम को लगाया गया । 

          साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आरोपी नरेश उर्फ नानू यादव पर शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा शख्ति से पूछताछ किए जाने पर आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने स्थानीय युवक यूसुफ हुसैन निवासी- चांदनी चौक बाबूपारा के पास से 1 पिस्टल और 3 राउंड को 8-9 माह पहले ₹50,000 में खरीदा था । यूसुफ हुसैन पकड़े जाने के डर से लुक-छिप रहा था । जिसे 21.12.2022 की शाम अवैध हथियारों के मुख्य आपूर्ति कर्ता एजाज उर्फ राजू निवासी-पलामू (झारखंड), के साथ हथियार समेत रेलवे स्टेशन के पास पकड़ा गया था । दोनों रायगढ़ से कोलकाता और कोलकाता से बांग्लादेश की ओर फरार होने की फिराक में रेलवे स्टेशन के पास घूम रहे थे । दोनों आरोपियों की निशानदेही पर आरोपी युसूफ से एक पिस्टल और दो राउंड तथा आरोपी एजाज अंसारी से एक पिस्टल और तीन राउंड जप्त किया गया था। जांच कार्यवाही में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ पर एजाज उर्फ राजू निवासी पलामू झारखंड द्वारा पलामू झारखंड के कवीश्वर उर्फ कवि भैया उर्फ कबीर मेहता से अवैध हथियार खरीदना बताया ।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर मुख्य अधिक्षक अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में साइबर सेल और जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी कवीश्वर उर्फ के.बी. उर्फ कवि भैया उर्फ कबीर महतो की पतासाजी के लिए झारखंड रवाना हुई । जहां पलामू और गढ़वा जिले में आरोपी कवीश्वर की पतासाजी कर योजनाबद्ध तरीके से आरोपी कविश्वर को हिरासत में लिया गया जिसने पूछताछ पर आरोपी एजाज अंसारी उर्फ राजू को हथियार बेचना कबूला। घटना के संबंध में बताया कि जल्द से जल्द रुपए कमाने के लालच में उसने अवैध हथियार बेचने का काम शुरू किया था । शुरुआती समय में गढ़वा में ₹9,000 में पिस्टल खरीद कर ₹11,000 में बेचा करता था, आगे चलकर यह एक पिस्टल में 10 से ₹12000 कमाना शुरू कर दिया और इस प्रकार अलग-अलग व्यक्तियों को गोपनीय तरीके से हथियार बेचा करता था । इसी दौरान डाल्टनगंज में राजू उर्फ एजाज अंसारी से मुलाकात हुआ जिसके साथ मोबाइल व्हाट्सएप कॉलिंग और चैटिंग से बात होती थी । पिछले साल दिसंबर माह में राजू आकर पहचान के लोगों को पिस्टल खरीद कर देने की बात कहा था। राजू से सौदा तय होने पर 5 पिस्टल ₹15- ₹15,000 में और 32 राउंड प्रति नग ₹400 में बिक्रय किया था । सोशल मीडिया से इसे पता चला कि राजू उर्फ एजाज अंसारी को रायगढ़ पुलिस पकड़ कर जेल भेज दी है। इसलिए पकड़े जाने के डर से हथियार खरीदी बिक्री का काम बंद कर दिया, और अपना इलाज कराने के लिए चेन्नई गया हुआ था,वापस लौटने के बाद रायगढ़ पुलिस की टीम द्वारा पकड़ा गया । आरोपी कबीर मेहता ने पूछताछ में सूरजपुर के बलिंदर राजवाड़े को 1 कट्टा और 3 राउंड बेचने की बात स्वीकार की । पुलिस की एक टीम एसएसपी अभिषेक मीना को जानकारी से अवगत कराकर आरोपी बलिंदर राजवाड़े की पतासाजी के लिए रवाना हुई । आरोपी कविश्वर के पास से छिपाकर रखा हुआ - 1 एयरगन और 7 छर्रा बरामद किया गया है । 

 पुलिस आरोपी बलिंदर राजवाड़े की पतासाजी के लिए सूरजपुर रवाना हुई । जहां स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी बलिंदर राजवाड़े को हिरासत में लिया गया जिससे अवैध रूप से हथियार खरीदने के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि ठेकेदारी का काम करता है, रुपयों के लेन-देन को लेकर आना-जाना करता है इस कारण स्वयं की सुरक्षा के लिए एजाज के माध्यम से कवीश्वर उर्फ कवि भैया से 1 नग कट्टा और 3 राउंड खरीदा था । आरोपी बलिंदर से पुलिस टीम एक नग कट्टा और तीन राउंड बरामद किया गया है । दोनों आरोपियों को जूटमिल थाना (कोतवाली) के अपराध क्रमांक 1742/2022,शस्त्र अधिनियम की धारा 25 में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा, अभिनव उपाध्याय के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, प्रधान आरक्षक मो0 दिलदार कुरैशी, प्रधान आरक्षक दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, आरक्षक पुष्पेन्द्र जाटवर, विकाश प्रधान, पद्मेश डेंजारे, शशि भूषण साहू की आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी में महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी

(1) कवीश्वर विजय विवेकानंद उर्फ केवी उर्फ कवि भैया उर्फ कबीर मेहता, पिता ईश्वरी मेहता, उम्र 52 साल ,निवासी गडरियाडीह, थाना पंडवा एवं ग्राम सुदना, पटेलनगर डाल्टनगंज ,जिला पलामू झारखंड आधार पता- ग्राम जोबरईया थाना गढ़वा जिला गढ़वा (झारखंड)

(2) बलिंदर राजवाड़े, पिता स्वर्गीय साहेबाराम राजवाड़े,उम्र 38 साल, निवासी- डेडरी थाना व जिला सूरजपुर, हाल मुकाम - मानी थाना व जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़)

जप्त हथियार व मोबाइल

1 नग कट्टा 3 राउंड, 1 एयरगन, 10 छर्रा और 2 नग मोबाईल ।

पूर्व गिरफ्तार (1) नरेश उर्फ नानू यादव, निवासी - धांगरडीपा रायगढ़ (2) युसूफ हुसैन, बाबूपारा - वार्ड नं0 08 रायगढ़ (3) एजाज अंसारी पलामू (झारखंड) । इन तीनों आरोपियों से जप्त हथियार - 3 पिस्टल, 5 राउंड, 3 मोबाइल।