अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली प्रभु श्रीराम की बारात

अयोध्या से जनकपुर के लिए निकली प्रभु श्रीराम की बारात

धरमेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर) 

रामनगरी अयोध्या मे प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामसेवकपुरम से भगवान श्री राम की निकली बारात,यह भगवान राम के ससुराल जनकपुर जायेगी। 

इन दिनों अयोध्या में भगवान श्री सीताराम विवाह महोत्सव की धूम है,मानो पूरी अयोध्या रामविवाह के रंग में रंग गई है। रामनगरी से निकली भगवान श्री राम की बारात, जनकपुर के लिए हुए रवाना 500 से ज्यादा श्रद्धालु इस बारात में है शामिल 100 से ज्यादा गाड़ियां भगवान के विवाह महोत्सव के लिए अयोध्या से हुई रवाना, चार रथ पर भगवान श्री राम अपने चारों भाइयों के साथ विराजमान होकर बारात लेकर नेपाल स्थित अपने ससुराल जनकपुरी के लिए निकले है। नेपाल और भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों के जल भगवान की बारात में शामिल किए गए है। भगवान श्री राम मां जानकी के धाम के लिए रवाना हो चुके हैं, यह बारात आजमगढ़ होते हुए जनकपुर जाएगी। इस भव्य और दिव्य बारात की स्वागत की तैयारी के लिए रास्ते में अनेकों स्थान पर भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।