अमित साह ने किया वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज नारणपुरा, अहमदाबाद में 825 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित वीर सावरकर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन किया
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसी मुहिम के कारण अब हमें मेडल मिल रहे हैं। टॉप्स (TOPS) स्कीम के तहत, ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हर महीने 25,000 रुपए, कोर ग्रुप के खिलाड़ियों को 25,000 रुपए और शीर्ष स्तर पर ओलंपिक में खेलने वाले खिलाड़ियों को 50,000 रुपए की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ऐसी सुविधाएँ उपलब्ध कराईं, जिनके परिणामस्वरूप पूरे भारत में खेलों का माहौल बना है। इस स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अहमदाबाद की विभिन्न खेल सुविधाओं में 2029 में विश्व भर की पुलिस और फायर ब्रिगेड की खेल स्पर्धाएँ भारत में आयोजित होंगी। 2036 तक अहमदाबाद में 13 अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाएँ आयोजित की जाएँगी, ताकि अहमदाबाद न केवल गुजरात, बल्कि पूरे एशिया में खेलों का केंद्र बन जाए। वर्ष 2036 में अहमदाबाद शहर में ओलंपिक्स के आयोजन के लिए भारत सरकार हर संभव तैयारी कर रही है।





