अमित रोहिदास ने दिलीप तिर्की की बराबरी की

अमित रोहिदास ने दिलीप तिर्की की बराबरी की

सतीश शर्मा (उप संपादक) 

आगामी 15 अगस्त से बेल्जियम-नीदरलैंड में होने वाले 16वें सीनियर पुरूष विश्व कप हॉकी चैंपियनशिप के लिए भारतीय दल की घोषणा कर दी गई है। हरमनप्रीत सिंह के अगुवाई में बीस सदस्सीय दल में ओड़िशा के दो खिलाड़ियों -अमित रोहिदास और शिलानन्द लकड़ा को दल में स्थान मिला है। शिलानन्द लकड़ा पहली बार विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेंगे जबकि अमित रोहिदास तीसरी बार इस प्रतियोगिता में खेलेंगे। इससे पहले वे 2018 (भुबनेश्वर), और 2023 [राउरकेला-भुबनेश्वर) में आयोजित विश्व कप में भारत की ओर से खेल चुके हैं। 2023 में वे दल के उपकप्तान थे। 

विश्व कप दल ने तीसरी बार चुने जाने के साथ अमित रोहिदास तीन बार विश्व कप में खेलने वाले ओड़िशा के दूसरे खिलाड़ी बन गये हैं। अमित रोहिदास अबतक भारत के लिए 244 मैच खेल चुके हैं। इससे पहले केवल दिलीप तिर्की तीन बार (1998, 2002 और 2006)  विश्व कप में खेल चुके हैं । 2006 के विश्व कप प्रतियोगिता में दिलीप तिर्की दल के कप्तान थे।  यंहा यह भी उल्लेखनीय है कि अमित रोहिदास और दिलीप तिर्की  दोनों सुंदरगढ़ जिले के एक ही गांव साउनामारा (बालीसंकरा प्रखंड) के निवासी हैं। 
इन दोनों के अलावा ओड़िशा के तीन खिलाड़ी दो बार विश्व कप में खेल चुके हैं। ये हैं  लाजरूस बारला (1998 और 2002), इग्नेश तिर्की (2002 और 2006), बीरेंद्र लकड़ा (2014 और 2018) ।