अभिभावको में चिंता का कारण बनी बढ़ती तापमात्रा
अनुराग आचार्य : व्यौरोचीफ
ओड़िशा के तालचेर में मौसम में बढ़ती तापमान को देखते हुए राज्य सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने घोषणा की है, कि इस वर्ष 17 अप्रैल से गर्मी के मौसम को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी एवं निजी वित्तपोषित स्कूलों में कक्षाएं सुबह 6.30 बजे से शुरू होकर 11.00 बजे तक चलेंगी।
यहां तक कि जिला प्रशासन विशेष रूप से गर्मी के मौसम को देखते हुए अपने जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव कर सकता है।
इस संबंध में सभी स्कूल प्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे सुनिश्चित करें कि अपने स्कूलों में पीने का पानी और गरमी से निपटने के लिए अन्य सुविधाएं उपलब्ध हों।
तालचेर में इस वक्त आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। लेकिन निजी तौर पर यह 45 डिग्री बताया जा रहा है।
फलस्वरूप प्रचंड गर्मी के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो रहा है। तालचेर इलाके में सुबह 8 बजे से ही घर से निकलना मुस्किल हो रहा है।यहाँ दोपहर होते-होते सड़कें सुनसान हो जाती हैं।
ऊपर से बीजली की आँख मिचौली की वजह से प्राथमिक से लेकर उच्च प्राथमिक विद्यालयों,स्थानीय लोगों, को तपती गर्मी में स्कूलो और घरों में रहना मुश्किल कर रहा है।
अंचल में औद्योगिकी करण की वजह से अंधाधुंध पेड़ कटाई होने से लोगों को घर के बाहर भी छाँव नसीब नही हो रहा है।
स्थानीय जनता जितनी भी सावधानी बरते पर अंचल की स्थिति ऐसी हो गई है कि ग्रीष्मकालीन जोखिम से इंकार नही किया जा सकता।
ऐसे में अभिभावक महल में यह सवाल खड़ा हो गया है कि स्कूल में कमजोर छात्र कैसे पढ़ाई कर सकेंगे, इसे देखते हुए अंगुल जिलाधिकारी सिद्धार्थ शंकर स्वांईं से अभिभावको की मांग है कि वह इस समस्या के संबंध में उचित उपाय करे। जिससे छात्र सुरक्षित रह सकें।





