अंतर्राष्ट्रीय बिजेता बनी तालचेर की बेटी
अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ)
अन्तरराष्ट्रीय नृत्य प्रतियोगिता की विजेता प्रथम स्थान पाने वाली तालचेर की बेटी श्रिया ने बढाया ओडिशा का मान।
बचपन से ही नृत्य में रूची रखने वाली श्रिया तालचेर में एमसीएल के अनन्त चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक त्रिनाथ पांडा और मिनाती पांडा की बेटी हैं। छोटी उम्र में ही प्रतिभा बढ़ने के साथ ही बचपन में श्रिया की नृत्य में रुचि बढ़ने लगी। श्रिया अब 10वीं कक्षा की छात्रा है, श्रिया के माता-पिता बेटी की नृत्य में रुचि देखकर उसे ओडिशी नृत्य के लिए प्रोत्साहित किया।
विभिन्न नृत्य प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद, श्रिया ने प्रभावशाली नृत्यों का प्रदर्शन करते हुए जिले और राज्य की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है।
उसने 26 और 28 मई को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नृत्य प्रस्तुत कर देश और अपने जिले का मान बढ़ाया।
वह नेपाल की राजधानी काठमांडू में आठवीं अंतर्राष्ट्रीय नृत्य और संगीत प्रतियोगिता में भाग लेकर काठमांडू, नेपाल में पहले स्थान पर रही। श्रिया के मिली इस सम्मान को लेकर स्थानीय क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है। श्रेया इससे पहले देश के विभिन्न राज्यों में अपने नृत्य का प्रदर्शन कर चुकी है,जिसके लिए उन्हें कई नृत्य संगठनों द्वारा पुरस्कृत भी किया जा चुका है।
श्रिया फिलहाल भुवनेश्वर के एक निजी अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में 10 वीं कक्षा की छात्रा है।
नर्तकी शुभादर्शनी पांडा ने श्रिया को लेकर कहा कि आने वाले दिनों में अभी बहुत कुछ सीखना है।





