45 वर्षीय गृहिणी की आत्महत्या से अंचल में मातम का माहौल
लखन लोहार (संवाददाता)
राउरकेला पुलिस जिला अंतर्गत आनेवाले बंडा़मुंडा़ थाना क्षेत्र के डुमेरता स्थित खटाल बस्ती में राजेश प्रसाद नामक व्यक्ति के पत्नी का फंदे में झुलता शव उसके घर के एक कमरे से बरामद किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश प्रसाद की 45 वर्षीय पत्नी सुषमा प्रसाद और उनकी बेटी घर में अलग अलग कमरे में थी। घर में इन दोनों के अलावा और कोई तीसरा व्यक्ति नहीं था। बेटी एक कमरे में पढाई कर रही थी, जब उसे भूख लगी तो उसने भोजन के लिए अपनी माँ को अवाज लगाई।माँ की ओर से किसी प्रकार की कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर वह अपनी माँ के कमरे में गर्म तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। यह देख बेटी अपनी माँ को जोर जोर से आवाज देने के साथ दरवाजा पीटने लगी। कमरे के भीतर से कोई प्रतिउत्तर न मिलने पर उसने पडोसीयों को मदद के लिए जोर जोर से आवाज देकर बुलाने लगी।
किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सुचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची, जिसके बाद पुलिस की उपस्थिति में शव को फंदे से उतारा गया।
अभी तक आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट जानकारी नही मिल पाई है।





