4 फरवरी से ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल महोत्सव
सुशांत मल्लिक (संवाददाता)
मेरी जनता मेरी शक्ति की ओर से एवं युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं रामपुर राज परिवार के नीलमाधव सिंहदेव की देखरेख में रविवार 4 फरवरी को ग्राम पंचायत कार्यालय गजबहाल के सामने ब्लॉक स्तरीय शीतकालीन खेल महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। उक्त महोत्सव में क्षेत्र के प्रतिभावान लोगों को सम्मानित किया जायेगा तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल प्रतियोगिताएं धूमधाम से मनाई जायेगी। आयोजन समिति में अध्यक्ष ज्योतिरंजन प्रधान (गजबहाल), संपादक सुशांत मल्लिक (रिषिदा ) एवं कार्यकर्ता महेंद्र प्रधानी, रमेश बारिक, शुशील कुमार साहू, बेनुधर साहू (सनत), आकाश प्रधान,
पियस पुटेल (लिलू) प्रमुख रूप से हैं।





