32 किलो 150 ग्राम गाँजा के साथ एक गिरफ्तार
प्लांटसाइट थाना की पुलिस द्वारा महताब रोड़ में हनुमान मंदिर के पास रहने वाले जगा उर्फ चितरंजन राउत (46), पुत्र स्वर्गीय खेत्रमोहन राउत,नामक एक व्यक्ति को 32 किलोग्राम 150 ग्राम प्रतिबंधित गांजा के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ओर गिरफ्तार किए गए व्यक्ति के पास से 10,200 रुपये नकद जब्त किया गया है। इस संबंध में प्लांटसाइट थाना में थाना कांड़ संख्या 957 दिनांक 18.11.2024 यू/एस-20(बी)(ii)सी/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।





