2 लाख 40 हजार के साथ जुआडी़ गिरफ्तार

2 लाख 40 हजार के साथ जुआडी़ गिरफ्तार

सुंदरगढ़ जिला के बंडामुंडा़ थाना अंतर्गत आनेवाले बरकानी ग्राम से बंडामुंडा़ पुलिस ने एक लखपति जुआडी़ को गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है। 

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरकानी गाँव में (हब्बा-डब्बा)खेलाते बिसरा थाना क्षेत्र के तेतेरकेला पंचायत में स्थित मढ़प ग्राम निवासी खोजा गडा़यत को बंडा़मुंडा़ थाना की पुलिस ने दो लाख चालिस हजार (₹2,40,000) रूपये नगद, जुआ खेल में प्रयुक्त गोटी,और सीबीजेड़ मोटरसाइकिल (ओडी 14 ए 2882) के साथ गिरफ्तार कर कोर्ट चालान कर दिया है, जहाँ जमानत ना मिलने पर इसे कोर्ट चालान कर दिया गया।