12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

12वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या पुलिस जांच में जुटी

राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित चांची आईटीआई कॉलेज के छात्रावास में 12वीं के एक छात्र ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

पुलिस सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार ग्राम पिंड्री थाना सारंगढ़ निवासी कृष्णा कुमार महिलाने चांची स्थित आईटीआई कॉलेज में सहायक ग्रेड 3 के पद पर पदस्थ हैं। उनके 17 वर्षीय पूत्र पूर्वल महिलाने आईटीआई छात्रावास में रहकर राजपुर स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई करता था।जो 30 दिसंबर की शाम भोजन कर लेने के बाद सोने गया था। सुबह काफी देर तक नहीं उठने पर परिजनों ने रोशनदान से झांक कर देखा तो देखा कि कृष्णा कुमार का शव पंखे से बंधे कपडे़ के फंदे पर झूल रहा है। 
इस घटना कि सूचना परिजनों द्वारा पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर उसे अपने कब्जे में ले लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर जांच में जुट गई ।