11 लाख के इनामी समेत अन्य नकस्लीयों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 08 लाख रूपये के ईनामी पीएलजीए कंपनी नम्बर 02 सदस्य, 02 लाख रुपए के ईनामी गंगालूर एरिया कमेटी पार्टी सदस्य, 01 लाख के ईनामी जनताना सरकार अध्यक्ष को मिलाकर कुल 11 लाख रुपए के ईनामी माओवादी सहित कुल 05 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
छत्तीसगढ़ शासन की महत्वपूर्ण नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर इनामी समेत पांच माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण। चलित वर्ष 2024 में अब तक कुल 189 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया, वही माओवादी घटनाओं में शामिल 473 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया. आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों 2007 से अबतक सड़क पर गड्ढा खोदने, फायरिंग करने, हत्या, आईडी ब्लास्ट, पोलिंग बूथ पर फायरिंग जैसी घटनाओं में शामिल थे. आत्मसमर्पण करने पर इन्हें पुनर्वास नीति के तहत् 25000 ( पच्चीस हजार रूपये) नगद प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया।





