होली आने से पहले ही पकडी गई अवैध शराब की खेप
सुमित जायसवाल (मीडिया प्रभारी)
रायगढ़ के जूटमिल थाना को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कार में अवैध शराब तस्करी की जा रही है। एक कार में दो लोग पडोसी राज्य ओडिशा के सीमावर्ता गांव के एक अंग्रेजी शराब दुकान से KIA सेल्टोस कार में लेकर चांपा जांजगीर जाने के लिए निकले हैं।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर मुखबिर द्वारा बताई गई के आई ए (KIA) कार पर नजर रखी गई।इस कार को शाम करीब 6:30 बजे जूटमिल थाना क्षेत्र अंतर्गत आनेवाले काशीराम चौक जूटमिल के पास पहले से नाकेबंदी कर तैयार पुलिस ने रोका। जिसमें दो युवक योगेश राठौर और हर नारायण सिंह सफर कर रहे थे यह दोनों जांगजीर के रहने वाले बताये जा रहे हे।
दोनो युवको से पुलिस द्वारा ने शराब परिवहन के संबंध में कड़ी पूछताछ की गई और उनके वाहन की तलाशी ली गई। वाहन के अंदर भारी मात्रा में शराब रखा हुआ था । दोनों को शराब परिवहन के संबंध में कागजात पेश करने का नोटिस दिए जाने पर आरोपियों के पास कोई कागजात नहीं था । दोनों ने पुलिस को बताया कि इस शराब को होली के त्यौहार में अवैध बिक्री के लिए ओडिशा से लेकर जांजगीर जा रहे थे ।
दोनो युवको पर अवैध शराब परिवहन करने के अपराध में आरोपी (1) योगेश राठौर पिता मैखुलाल राठौर उम्र 32 साल, (2) हर नारायण सिंह पिता स्वर्गीय महेत्तर लाल उम्र 56 साल दोनों निवासी ग्राम बिरगहनी थाना जांजगीर जिला जांजगीर चांपा के रहने वालों को आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।
पुलिस द्वारा कार से बरामद अंग्रेजी शराब की 24 बॉटल व केआईए सिलेरियो कार क्रमांक सीजी 11 एटी- 8865 की जब्त कर आरोपियों पर धारा 34(2),59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
अवैद्य शराब पर हुई इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल के साथ सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, प्रधान आरक्षक संजय मिंज, आरक्षक गणेश पैकरा एवं जितेश चौहान की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।





