हेमंत दास महंत हुए श्रृगीं ऋषि आश्रम के नए महंत
धर्मेंद्र कुमार सिंह (रिपोर्टर)
अयोध्या।
रामनगरी अयोध्या के पावन शेरवाघाट स्थित श्रृंगी ऋषि आश्रम को आज नया उत्तराधिकारी मिल गया। धर्मसम्राट ज्ञान दास महाराज के शिष्य और संकट मोचन सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत संजय दास की अध्यक्षता में आयोजित भव्य महंती समारोह में हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास महाराज को विधिवत रूप से श्रृंगी ऋषि आश्रम का महंत घोषित किया गया।
यह प्रतिष्ठापन साकेतवासी महंत जगदीश दास महाराज की अंतिम इच्छा के अनुरूप उनके तेरहवीं संस्कार पर संत समाज की सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। इस अवसर पर हेमंत दास महाराज को कंठी, चादर और तिलक देकर उन्हें आश्रम की गद्दी सौंप दी गई।जिसके बाद
संत समाज ने आशीर्वादपूर्वक स्वीकृति दे दी।
महंत संजय दास ने बताया कि "गुरुदेव भगवान के आशीर्वाद से हमारे छोटे गुरु भाई को श्रृंगी ऋषि आश्रम की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह कार्य महंत जगदीश दास महाराज की इच्छा के अनुसार किया गया है, और हम सब विश्वास करते हैं कि वह पूरे मनोयोग से इस दायित्व का निर्वहन करेंगे।"
महंत हेमंत दास का संकल्प
गद्दी संभालने के बाद महंत हेमंत दास महाराज ने कहा – "संतों और गुरुओं ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसका मैं श्रद्धा और समर्पण के साथ पालन करूंगा। महंत जगदीश दास की आत्मा को शांति मिले, यही मेरा प्रयास रहेगा। आश्रम की परंपरा को बनाए रखते हुए इसका विकास करूंगा।"
उन्होंने बताया कि श्रृंगी ऋषि आश्रम, 84 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित एक अत्यंत पौराणिक और ऐतिहासिक स्थल है। यहीं पुत्रेष्टि यज्ञ के उपरांत श्रृंगी ऋषि ने निवास किया था और उनकी समाधि भी यहीं पर है। यह स्थल भगवान राम के जन्म और त्रेतायुगीन परंपरा से जुड़ा हुआ है।
संतों की गरिमामयी उपस्थिति महंती समारोह में देशभर से अनेक संत-महंतों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इनमें मुख्य रूप से निर्वाणी अनी अखाड़ा के श्रीमान मुरली दास, महासचिव महंत सत्यदेव दास, महंत नंदराम दास,बसंतिया पट्टी के महंत रामचरण दास,महंत राजेश दास,हनुमत संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य महंत प्रेम दास महाराज के शिष्य महंत डॉ. महेश दास,सियाराम किला पीठाधीश्वर महंत करुणानिधान शरण,रसिक पीठाधीश्वर महंत जन्मेजय शरण,बड़ा भक्तमाल महंत अवधेश कुमार दास,बावन मंदिर पीठाधीश्वर श्रीमहंत वैदेही बल्लभ शरण, जगतगुरु डॉ. राघवाचार्य ,स्वामी वल्लभाचार्य,स्वामी रामदिनेशाचार्य,महंत जनार्दन दास (तुलसीदास छावनी),महंत हरिभजन दास (श्रृंगार कुंज),महंत परशुराम दास (हनुमान किला),छविराम दास (बड़े हनुमान मंदिर अधिकारी),महंत रामदास (करतालिया पीठ) व अन्य गणमान्य संत उपस्थित रहे।
श्रद्धांजलि और संकल्प
समारोह में उपस्थित संतों ने महंत जगदीश दास महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और आश्रम की परंपरा के अनुरूप हेमंत दास को महंत बनाए जाने पर संतोष व्यक्त किया। शिवम् श्रीवास्तव (निजी सचिव) सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति इस आयोजन को ऐतिहासिक बना गई।





