हिंदू शौर्य दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

हिंदू शौर्य दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई

आज हिंदू शौर्य दिवस के अवसर पर सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर शहर में हिंदू संगठनों ने संयुक्त रूप से एक शौर्य भव्य शोभात्रा का आयोजन किया जिसके तहत बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, और विश्व हिंदू परिषद ने कुछ वर्षो पहले अयोध्या में विवादित ढाँचा के विध्वंस की याद में और एकजुट होने के लिए हिंदू सशस्त्र बल दिवस पर आज एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस दिन को मनाने के लिए हिंदू समाज में भव्य शोभायात्राओं का आयोजन किया जाता रहा है। यह शोभायात्रा राजगांगपुर के कुम्हार पाड़ा बाबा तालाब में स्थापित भगवान महादेव और राम भक्त हनुमान के भक्त भगवान श्रीराम चंद्र को मंदिर प्रांगण से रथ पर बिठाकर मंदिर प्रांगण में तरह-तरह के वाद्ययंत्रों की धून में पूजा-अर्चना की। भगवान श्रीराम को वाद्य यंत्रों के साथ करीब 1500 लोगों ने साथ मिलकर जुलूस निकाला और तालकीपाड़ा से होते हुए राष्ट्रीय विद्यालय, साप्ताहिक हाट के रास्ते स्थानीय फुटबॉल मैदान में शोभायात्रा को बीराम दिया गया।

यहाँ रथ का भव्य स्वागत किया गया जिसके बाद यहाँ से यह शोभायात्रा रथ लेकर चली और बस अड्डा , मुख्य बाजार, इंदिरा चौक, सुभाष बोस चौक, लाल बाबा मजार, बीजू पटनायक चौक होते हुए ओसीएल बाजार, डालमिया सीमेंट कॉलोनी होते हुए लिपलोय में जाकर इस शोभायात्रा का समापन हुआ। 
प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा के लिए थाना प्रभारी शंकर प्रधान की देखरेख में 4 प्लाटून पुलिस बल सहायक निरीक्षक दमयंती महतो, लांजीबेरना पुलिसचौकी प्रभारी खगेश्वर बिस्वाल, कांसबहाल चौकी प्रभारी एसके सिंह, उप सहायक निरीक्षक हेमंत कुमार धिरुआ, प्रशांत कुमार सेनापतित्व प्रमुख रूप से उपस्थित थे।