हाथीयों के हमले से अपरिचित व्यक्ति की मौत
छत्तीसगढ़ के उदयपुर वन परिक्षेत्र के पतरा पारा में
हाथियों के हमले से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक का शव क्षत विक्षत हालत में बरामद हुआ है। फिलहाल शव को उदयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शवगृह में रखा गया है।
इस घटना के बाद घटना स्थल के आस पास के घरों में रहने वाले लोग रात में हाथीयो के डर से अपना घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर चले गए। सूत्रों से प्राप्त सूचना के अनुसार यह घटना रात 11 से 12 बजे के बीच की घटित हुई है। मृतक की पहचान के लिए आस पास के गांव वालों को सूचना देकर किया जा रहा शिनाख्त की कोशिश।





