हक के लिए थाने में 36 घंटे डटे रहे परिजन
हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक)
राउरकेला : राउरकेला में होने जा रहे हाकी विश्व कप के लिए विश्व स्तरीय विरसामुंडा़ हाकी स्टेडियम को तैयार किया जा रहा है।
इस स्टेडियम में दो दिन बाद 13 जनवरी से हाकी विश्वकप प्रतियोगिता होना है। जिसके लिए स्टेडियम में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में बीते कल गोपाल तिर्की नामक एक ठेका श्रमिक बिद्युत संबंधी कार्य कर रहा था कि बिजली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
जिसके मुवावजे की मांग को लेकर परिजन छेंड़ थाने में बीते कल की सुबह से आज शाम तक जमें रहे।जिन्हें स्थानीय भाजपा नेताओ का पूर्ण समर्थन मिला। अंततः ठेकेदार को मृतक के परिजन के साथ समझौता करना पड़ा।जिसके तहत ठेकेदार की ओर से मृतक के परिजन को 10 लाख रुपये मुवावजा और मृतक के भाई को किसी नीजी उद्योग में नौकरी दी जाएगी।
मजदूर के पक्ष में परिजनो के साथ पिछले 36 घंटे से थाने में डटे रहे विरमित्रापुर विधायक शंकर ओराम और वरिष्ठ भाजपा नेता निहार राय ने ठेकाश्रमिक की मौत पर कहा कि राउरकेला के ठेकेदार एवं उद्योग अपने अधीन कार्यरत मजदूरों को सरकार द्वारा तय की गई उनका वास्तविक हक भी नही देते।जो निंदनीय है। मजदूरों को चिकित्सा सुविधाएं, बीमा, कार्य स्थल पर दुर्घटना होने पर मुवाजे के साथ अवश्यकतानुसार सहयोग राशि व अन्य मदद दी जानी चाहिए ,पर ऐसा होता नही है।
विधायक शंकर ओराम ने सत्ताधारी दल बीजद को आडे़ हाथो लेते हुए कहा कि ओडिशा में लोकतंत्र नही राजतंत्र चल रहा है,हाकी विश्वकप को लेकर चुप हूँ कयोंकि दुनिया के सामने मैं अपने देश को लज्जित नही करना चाहता। पर राज्य सरकार के राजतंत्र का जबाब समय आने पर बखूबी दिया जाएगा।





