स्थानीय महिलाओ द्वारा हस्त निर्मित उत्पादो को बढ़ावा देने के लिए सादरी डाॅट ई लाॅन्च किया गया
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
डालमिया सीमेंट ने स्थानीय महिलाओं द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए सादरी.ई (SADRI.e) ब्रांड लॉन्च किया।
डालमिया भारत लिमिटेड की सहायक कंपनी डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड ने अपने समुदाय कौशल विकास पहल - प्रोजेक्ट हस्तकला के तहत स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की महिला सदस्यों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों को बाजार में सादरी.ई ब्रांड के नाम से लॉन्च किया l सादरी एक स्थानीय समुदायों द्वारा बोली जनि वाली भाषा है,और सादरी.ई ब्रांड का लॉन्च करने का उद्देश्य क्षेत्र की इन महिलाओं की संस्कृति और भावना का सम्मान करना है जो खुद को सशक्त बनाने के लिए बाधाओं को पार कर रही हैं।
ब्रांड लॉन्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस समारोह का हिस्सा था, जिसमें परिधीय क्षेत्रों में रहने वाले सभी एसएचजी महिला सदस्यों की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया। यह कार्यक्रम संयंत्र के लाइमस्टोन और डोलोमाइट माइंस लांजीबेरना में आयोजित किया गया था l इस कार्यक्रम में पड़ोसी समुदायों (झगरपुर, अलंदा, कटंग, ज्ञानपाली, अमगोभा, गरभना, कुनमुरू और कुकुडा सहित 8 पंचायतों के कुल 34 गांव) के 1000 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।
श्रीमती सुभद्रा प्रधान, एकलव्य पुरस्कार विजेता और पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी (महिला) इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे l वहीँ श्री चेतन श्रीवास्तव, डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगांगपुर के यूनिट हेड, श्री ओमप्रकाश रामरावजी खेलकर, लांजीबेरना माइंस मुख्य, श्रीमती पुष्पा केरकेट्टा, सरपंच कटंग ग्राम पंचायत, श्रीमती कबिता मिंज, सरपंच गरभना ग्राम पंचायत और श्रीमती प्रीति जिरकुंटवार, अध्यक्ष संगम महिला मंडल अन्य अतिथियों के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे l
अनूठे टाई एंड डाई बाटिक उत्पादों को दुकानों, मॉल और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म में ब्रांड SADRI.e के नाम से पैक करके ग्राहकों के लिए उपलब्ध कराइ जाएगी। यह ओडिशा ग्रामीण विकास और विपणन सोसायटी (ORMAS) के साथ मिलकर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में हस्तशिल्प का प्रदर्शन करने के अवसर को भी बढ़ाएगा। हस्तनिर्मित बाटिक उत्पादों की श्रेणी में डबल बेडशीट, सिंगल बेडशीट, ड्रेस पीस, स्कार्फ, दुपट्टा, स्टोल, रुमाल आदि शामिल हैं।
ब्रांड लॉन्च पर डीसीबीएल के कार्यनिर्वाही निदेशक व राजगांगपुर के ईकाई प्रमुख चेतन श्रीवास्तव ने कहा, “लॉन्च के छह महीने के भीतर बाजार में उत्पादों की उल्लेखनीय क्षमता देखकर हमें खुशी हुई। इसे फ्लिपकार्ट और मीशो जैसे ऑनलाइन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म तथा राष्ट्रीय प्रदर्शनियों में शानदार प्रतिक्रिया मिली है । इस गति पर सवार होकर, हम हस्तनिर्मित उत्पादों को और बढ़ावा देना चाहते हैं और एक अनूठी ब्रांड पहचान के तहत उपभोक्ता में जागरूकता बढ़ाना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि SADRI.e इन महिलाओं की जीत और उनकी आत्मनिर्भरता की यात्रा को उजागर करेगा।”
ब्रांड लॉन्च और महिला दिवस समारोह के हिस्से के रूप में, समुदाय की लड़कियों और महिलाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए अपने हाथ से बने बाटिक प्रिंट के कपड़े के साथ रैंप वॉक किया। समुदाय की महिलाओं द्वारा उत्पादों के स्टॉल व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वाडी परियोजना, दृष्टि परियोजना, दीक्षा परियोजना, मशरूम की खेती आदि जैसी कई अन्य प्रमुख परियोजनाओं को प्रदर्शित करने वाले सामुदायिक पहल वीडियो भी प्रस्तुत किए गए।
कटक के टांगी स्थित डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के कपिलाश सीमेंट मैन्युफैक्चरिंग वर्क्स (केसीएमडब्ल्यू) प्लांट में भी अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में नौ ग्राम पंचायतों (गरुड़गांव, उच्छापाड़ा, कन्हेईपुर, कोतसाही, सफा, पारिया, बायरी, छतिया और सोलार) के अंतर्गत आने वाले स्थानीय गांव के लगभग 350 महिलाओं ने भाग लिया। पद्मश्री श्रीमती कुमकुम मोहंती, ओएएस और श्री अनुपम साहा, आईएएस, निदेशक ओएसईपीए इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। श्री भवेश वाला, ईकाई प्रमुख सीएमडब्ल्यू और श्रीमती लीना वाला, अध्यक्ष संगिनी लेडीज क्लब भी अन्य अतिथियों के रूप में इस कार्यक्रम में उपस्थित थे। आयोजन के दौरान, गरुड़गाँव की सरपंच सुश्री दीप्ति मायी बेहरा, पीएस सदस्य रीतांजलि सामल और टांगी गाँव की पीएस सदस्य सुश्री मधुस्मिता चतर को यूनिट हेड-केसीएमडब्ल्यू द्वारा सम्मानित किया गया। संगिनी लेडीज क्लब और स्थानीय गांव के एसएचजी सदस्यों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी इस अवसर पर प्रस्तुत किए गए।
झगरपुर स्थित डालमिया आईटीआई शिल्प प्रशिक्षण केंद्र (डीआईटीआई) द्वारा भी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह मनाया गया l उक्त समारोह में संस्थान के प्राचार्य देव्ब्रत प्रधान ने नारी शक्ति पर भाषण दिया। संस्थान के प्रशिक्षक सशिभूषण तराई एवं सस्मिता दास ने कार्यक्रम परिचालन किया l संस्थान के छात्रों द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेल प्रतियोगिता के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया l





