सोमनाथ राहा समिति सदस्य महासंघ के अध्यक्ष बने
सुंदरगढ़ जिला के बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सभी पंचायतो के समीति सदस्यों को लेकर समीति महासंघ का गठन किया गया। बिसरा प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले सभी पंचायतो के समीति सदस्यों की स्वीकृति से सोमनाथ राहा (जरईकेला) को इस महासंघ का अध्यक्ष चुना गया।
इसी प्रक्रिया से सुषमा ओराम (कपाट मुंडा), को उपाध्यक्ष, सुनिता मिंज (भालूलता)को सचिव, प्रकास डुंगडुंग (ठेठेईपोष) को साधारण सचिव, एवं जमुना ओराम (बड़ बंबुआ) को रोकडिया चुना गया है।
नयी गठित महासंघ की ओर से बिसरा प्रखंड़ अधिकारी के माध्यम से राज्य के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक को आठ सूत्रीय मांग पत्र सौंपी गई है। इस आठ सूत्रीय मांग पत्र में निम्नलिखित मांगो का उल्लेख किया गया है।
1.ग्राम पंचायत के विकास कार्य योजनाओं में समिति सदस्यों को वरीयता दिया जाए, इस बाबत समिति सदस्यों को ग्रामपंचायत विकास कार्य हेतु सलाना 30 लाख रूपये का फंड़ दिया जाए।
2.समिति सदस्यों को ₹15,000 प्रति माह भत्ता दिया जाए।
3.अवधी पुरी होने के बाद(5 साल बाद) ₹10,000 प्रति माह पेंशन दिया जाए।
4.प्रत्येक ग्राम पंचायत में समितियों को स्वतंत्र कार्यालय मुहैया कराई जाए।
5.अपने कार्यकाल के दौरान समिति सदस्य की मौत होने पर 15 लाख का बीमा कवर दिया जाए।
6.समिति सदस्यों को प्रति वर्ष 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा दिया जाए।
7.जिला खनीज कोष में समिति सदस्यों को भागीदारी दिया जाए।
8.पंचायत के अधीन होने वाले विकास कार्य में समिति सदस्यों की भी भूमिका हो इसके लिए समिति सदस्यों को भी पंचायत द्वारा स्वीकृत की जाने वाली योजनाओं में हस्ताक्षर करने का अधिकार हो।





