सेवा संकल्प अभियान 2026 और विश्व पर्यटन दिवस में ओडिशा प्रोमो रन
सुंदरगढ़, 27/09/2026: ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ और विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर, ओडिशा पर्यटन विभाग और सुंदरगढ़ जिला प्रशासन ने सुंदरगढ़ में ‘ओडिशा प्रोमो रन’ आयोजित किया। इस रन में 500 से ज़्यादा छात्रों और आम लोगों ने जोश के साथ हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य मकसद ओडिशा के समृद्ध पर्यटन संभार, प्राकृतिक सौंदर्य, कला और संस्कृति को देश-विदेश में प्रचार और प्रसार करना था। इसके साथ ही, युवाओं और आम लोगों को स्वास्थ्य और सक्रिय जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया गया ताकि दौड़ने और नियमित व्यायाम में उनकी दिलचस्पी बढ़े। इस मौके पर, कार्यक्रम में भागीदारी करने वालों ने ओडिशा के पर्यटन, संभार,प्रकृतिक सौंदर्य, डायवर्सिटी के बारे में सचेतना फैलाई और स्वास्थ्य जीवन शैली के प्रसार के लिए सचेतना फैलाई। इस ‘ओडिशा प्रोमो रन’ कार्यक्रम में स्वतंत्र विकास परिषद् अध्यक्ष संतोष अमात, सुंदरगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष तान्या मिश्रा, सदर की पूर्व विधायक कुसुम टेटे,अतिरिक्त जिला कलेक्टर सूरज कुमार पटनायक,एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी, जन प्रतिनिधि उपस्थित थे और कार्यक्रम में भगीदारी करने वालों की हिम्मत बढ़ाई। यह बताया गया कि ऑनलाइन रजिस्टर करने वाले कंटेस्टेंट 13 दिसंबर 2026 को होने वाली ‘पुरी कोस्टल मैराथन-2026’ में हिस्सा लेंगे।





