सेक्टर बी स्थित राममंदिर में गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया

सेक्टर बी स्थित राममंदिर में गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया

बंडामुंडा सेक्टर बी स्थित राम मंदिर में श्रद्धा पूर्वक गुरु पूर्णिमा का उत्सव मनाया गया।

गुरु पूर्णिमा का यह पर्व महर्षि वेद व्यास को समर्पित है। आज के दिन ही महर्षि वेद व्यास का जन्म हुआ था. इस शुभ अवसर पर रविवार के दिन बंडा़मुंडा़ सेक्टर बी स्थित राम मंदिर में भजन संध्या और सत्संग का आयोजन कर गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। जिसके बाद सभी ने सामूहिक रूप से आरती कर पर्व को संपन्न किया। इस पर्व में धर्म संघ पीठ परिषद, आदित्य वाहिनी, आनंद वाहिनी के पदाधिकारियों व सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

इस पर्व के सफल आयोजन में शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज के शिष्यों ने सुबह 7 बजे गुरु जी के नाम का पौधारोपण किया और 10.00 बजे विनय आचार्य के मार्गदर्शन में सामूहिक रूद्राभिषेक,सत्संग, संकीर्तन कार्यक्रम संपन्न किए गए। सभी ने गुरु के वाणी को जीवन में आत्मसात करने और लोगों के बीच जाकर सनातन धर्म का प्रचार करने का संकल्प लिया।