सूलग रही है नीम का पेड़ मां हिगुला का वास मान रहे है लोग 

सूलग रही है नीम का पेड़ मां हिगुला का वास मान रहे है लोग 

अनुराग आचार्य (व्योरोचीफ) 

 तालचेर प्रखंड अंतर्गत आने वाले जगन्नाथपुर गांव में एक नीम के पेड़ में रोशनी देखने को मिली है, यह आश्चर्यजनक लग सकता है लेकिन यह सच है!  जगन्नाथपुर गांव में इस नजारे को देखने के लिए लोगों का हुजूम लग रहा है।  
गाँव के तालाब के किनारे एक नीम के पुराने पेड़ में बीते कल दोपहर के समय आग लगी हुई देखने को मिली, यह देख लोग पेड़ की जड़ में पूजा करने लगे ,पूजा करते समय जल चढा़ने से आग बुझ जाती है,पर कुछ समय बाद यह आग फिरसे सूलगने लगती है। 

अग्निरूपा माँ हिंगुला की यात्रा अब 5 दिन ही शेष बचे है। दर्शकों से सुना जा सकता है कि मां की दिव्य शक्ति आज भी यहां मौजूद है.। जैसे ही इस घटना का प्रचार हुआ, जगन्नाथपुर गाँव और उसके आसपास के क्षेत्रों के लोग इस दिव्य दृश्य को देखने के लिए उमड़ पड़े और वहाँ एक आध्यात्मिक वातावरण बन गया।  दुर्भाग्य की बात है कि इतनी हैरतअंगेज घटना की खबर प्रशासन को कैसे नही हुई।