सूखे बोरवेल में फिट कर दी गई नल

सूखे बोरवेल में फिट कर दी गई नल

हरहर शम्भू चौधरी (मुख्य संपादक) 

सूंदरगढ़ जिला के बिसरा पंचायत का गजब कारनामा सामने आया है। एक सूखे बोरवेल में फिट हो गई नल और अतिरिक्त अपशिष्ट जल के लिए गढ्ढा भी तैयार कर दिया गया। सरकारी पैसे का ऐसा दुरूपयोग शायद ही कही देखने को मिले। 


एक ओर जहाँ सरकार जनता को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए पंचायत स्तर पर करोडो़ खर्च कर रही है वही दूसरी ओर संबंधित अधिकारी किसी भी तरह तय समय पर दिए गए कार्य को इतिश्री कर अपना फाइल पूरा कर देना चाहते है। नतिजा यह होता है कि ऊपर से कार्य पूरा होता दिखता है पर योजना कार्यक्षम नही होता। 
बिसरा पंचायत के राताखंडी में ऐसी ही एक सरकारी योजना का खुलासा किया है सृष्टि न्यूज प्रतिनिधि समा परवीन ने। 
रताखंडी के ओराम टोला में सरकारी योजना के तहत स्थानीय  लोगों को स्वच्छ जल मुहैया कराने के लिए तकरीबन चार साल पहले एक बोरवेल खोदा गया। स्थानीय वार्ड सदस्य के अनुसार इस खुदाई में पानी नही निकली फिरभी नल को पूर्ण रूप दे दिया गया। इतना ही नही उस सूखे नल के सामने नल से निकलने वाली अतिरिक्त पानी के लिए सरकारी योजना के तहत गढ्ढा भी बना दिया गया। 
अर्थात सरकारी आंकडे पूरा करने के लिए संबंधित अधिकारियों ने दिए गए कार्य को बखूबी पूरा किया पर उनके द्वारा किया गया कार्य कार्यक्षम नही हुआ। 
इस बात की शिकायत संबंधित अधिकारियों से पूर्ब सरपंच और वार्ड सदस्य के साथ स्थानीय लोगो ने भी की पर सरकारी बाबूओ ने जनता की एक ना सुनी और सरकारी हूक्म के अनुसार सूखे वोरवेल के ऊपर नल का कार्य पूरा किया। और उस सूखे नल के सामने गड्ढा भी बना दी जिस गड्ढे को नल का अतिरिक्त पानी जमा करने के लिए बनाया जाता है।