सुरुडिही के पास डकैती की साजिश नाकाम 6 गिरफ्तार

सुरुडिही के पास डकैती की साजिश नाकाम 6 गिरफ्तार

राजगांगपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सुरुडिही गांव के पास डकैती की योजना बना रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 02/03 अप्रैल की देर रात गश्त के दौरान मिली विश्वसनीय सूचना पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपियों को मौके से पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान चाकू, लोहे की रॉड, गमछा तथा मिर्च पाउडर के पैकेट बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र के रिहायशी घरों को निशाना बनाकर नकदी और कीमती सामान लूटने की योजना बनाने की बात स्वीकार की।इस कार्रवाई से संभावित बड़ी वारदात टल गई। हालांकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा सागर, गोपी राय, मोहम्मद मुजाहिद उर्फ छोटू, आजाद नाग, सुजीत भेंगरा उर्फ खैनी और मोहम्मद रफीक शामिल हैं। सभी को कोर्ट चालान कर दिया गया है। पकड़े गए अपराधियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।