सीवान में राजद की जीत भाजपा निर्दलीय से भी पीछे

सीवान में राजद की जीत भाजपा निर्दलीय से भी पीछे

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

सीवान विधान परिषद सीट पर  राजद उम्मीदवार विनोद जायसवाल की बड़ी जीत। भाजपा की करारी हार, निर्दलीय उम्मीदवार से भी कम मिले वोट। भीतरघात् के शिकार हुए उम्मीदवार

बिहार विधान परिषद के सीवान  स्थानीय निकाय चुनाव के लिए चल रहे मतगणना मे प्रथम वरीयता के वोट मे राजद के विनोद जायसवाल को1693 निर्दलीय रईस खान को 1250 तथा बीजेपी के मनोज सिंह को 1093 मत प्राप्त हुए है। किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए आधे से 1 ज्यादा वोट यानी कुल पड़े 4617 मतों मे से 2309 मत लाना होगा। द्वितीय वरीयता के वोट में विनोद जायसवाल को 1363 मत, रईस खान को 998 मत ओर बीजेपी के मनोज सिंह को 842 मत प्राप्त हुआ है। इस तरह राजद के विनोद जायसवाल को 3046 वोट, रईस खान को 2248 और मनोज सिंह को  1935 वोट प्रथम और द्वित्य वरीयता का जोड़ कर मिला है। राजद के विनोद जैसवाल निर्दलीय रईस खान से 798 वोट से चुनाव जीत गये है। अधिकारिक घोषणा बाकी।