सांसद जुएल ओराम ने किया सरकारी अस्पताल का दौरा

सांसद जुएल ओराम ने किया सरकारी अस्पताल का दौरा

रामप्रवेश चौधरी ( संवाददाता )

राजगांगपुर : आज सुंदरगढ़ जिले के सांसद जुएल ओराम जिले के सीमेंट नगरी राजगांगपुर दौरे पर थे | श्री ओराम से स्थानीय पत्रकारों ने शहर के बिभिन्न समस्याओं और युवाओ के टीकाकरण पर जबाब माँगा तो वे पत्रकारों के सवाल से भागते नज़र आये | 

सुंदरगढ़ के सांसद तथा संसदीय सुरक्षा अध्यक्ष जुएल ओराम पिछले एक हफ्ते से जिले के दौरे पर निकले हुए हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सांसद जुएल ओराम राजगांगपुर पहुंच कर सरकारी अस्पताल का निरीक्षण किया।
इस मौके पर उन्होंने सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ.जगदीश टोप्पो से मुलाकात कर विभिन्न प्रकार की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली और अस्पताल के डॉक्टर व कर्मचारियों के उपयोग के लिए चार पीपीइ किट प्रदान किया।
जब मौजूदा मिडिया प्रभारी ने सांसद जुएल ओराम से लंबित पड़े ओवरब्रिज निर्माण कार्य के बारे में जानकारी हासिल करनी चाही।इसपर उन्होंने सटीक जवाब नहीं देकर सवाल से बचते दिखे ।
वहीं उनसे पूछा गया कि आर्दश विद्यालय को कोविड केयर सेंटर बनाएं जाने से आने जाने वाले लोगों को स्थानीय रेलवे फाटक पर  जाम की स्थिति बनी रहने से घंटों इंतजार करना पड़ा सकता है। फिर गत चार साल से शुरू किया गया  ओवरब्रिज निर्माण कार्य भी अभी तक पूरा नहीं हो पाया है, ऐसे में आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रेलवे फाटक पर लगने वाले जाम कि वजह से परेसानियों का सामना करना पड़ता है। इस पर इन सबके लिए  सांसद  ने राज्य सरकार व जिला प्रशासन पर इस प्रश्न के प्रति जवाबदेही कि जिम्मेदारी का जिम्मा मढ़ते हुए बचते दिखे | 

डालमियां कालेज में अस्थाई कोविड केयर सेंटर खोलने के प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि डालमिया सीमेंट कंपनी ने  सहयोग करने की बात कही है  और बहुत ही जल्द इस का समाधान करने की कोशिश की जा रही है।
वहीं मोजूदा मिडिया प्रभारी ने  कहा कि डालमिया कालेज को कोविड केयर सेंटर बनाने से बड़गांव, कुतरा,कांसबहाल समेत राजगांगपुर के लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो सकता है। वहीं दूसरी ओर रेलवे फाटक पर घंटों जाम लगा रहने से ये सुविधा आर्दश विद्यालय  कोविड केयर सेंटर मेंआने जाने वाले मरीजों को नहीं मिल सकती है और इससे इंकार भी नहीं किया जा सकता है।इस पर भी उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा निर्णय लेने की बात कही।

वहीं १८से ४४वर्ष के लोगों के लिए कब टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने तथा वैक्सीन की दुसरी डोज के समय में परिवर्तन किए जाने के बारे में पुछे जाने पर उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा निर्णय लेने की बात को दोहराते  हुए अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी  के साथ अस्पताल के अन्य विषयों पर चर्चा की तथा कोविड मरीजों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाने की जानकारी ली।

इस मौके पर राजगांगपुर भाजपा टाउन अध्यक्ष शंकर सिंह, राज्य कार्यकारिणी सदस्य नरसिंह मिंज, श्रीधर स्वाई,शशिरेखा सामल, महेंद्र मांझी, हेमंत सिंह,राजन सोनी,कुंदन बाहुबली सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं नगरपालिक के ईओ बिनोद चंद्र पंडा भी अपने अधिकारियों के साथ प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
वहीं दूसरी ओर इस क्रम में राजगांगपुर भाजपा की ओर से अस्पताल के डॉक्टर टोप्पो के मार्फत से सुंदरगढ़ सीडीएम‌ओ को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें अति शीघ्र १८से ४४वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण कार्य शुरू करवाने का अनुरोध किया गया है।