सर्वती महिला कॉलेज मैं विश्व योग दिवस मनाया गया
रामप्रवेश चौधरी (संपादक)
विश्व योगा दिवस पर सुंदरगढ़ जिला के औद्योगिक शहर राजगांगपुर स्थित सर्वती महिला महाविद्यालय परिसर में अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस मनाया गया।
यह कार्यक्रम सुबह 6 बजे प्रारम्भ किया गया। उक्त कार्यक्रम सरबत्ती महिला विद्यालय के अध्यक्ष प्रोफेसर बिपिन चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य वक़्ता के रूप में कमलिनी धल सेवानिवृति संत मेरी बालिका उच्च विद्यालय (st marys girls high school) राजगांगपुर मुख्य अतिथि के रूप में श्यामसुन्दर अग्रवाल, निर्देशक एम.आर उद्योग उपस्थित थे। मुख्य वक्ता कमलिनी धल ने योग का इतिहास एवं महत्व के बारे में संक्षिप्त रूप से अपना वक्तव्य रखा।
मुख्य अतिथि श्यामसुन्दर योग के महत्व के बारे में बताते हुए यह कहा कि योग के माध्यम से समाज में परिवर्तन ला सकते हैं।अध्यक्ष प्रोफेसर बिपिन चौधरी ने कहा शाररिक और मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहने केलिए योग एक वरदान है और सभी को योगा का अभ्यास करने केलिए प्रेरित किया।
वहीं अंतरराष्ट्रीय बालू शिल्पकार राजू साहू ने अपने कला के माध्यम से विश्व योग दिवस पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं बाबा रामदेव की आकृति बनाकर योग दिवस पर संदेश दी
उक्त कार्यक्रम में उपस्थित सभी अध्यापक, अध्यापिका एवं छात्राओं ने सुर्य नमस्कार, कपलभाती, भर्मरी, भिन्न भिन्न योगासन करने के साथ साथ कॉलेज के छात्राओं ने नृत्य संगीत के माध्यम से योग प्रस्तुत किया। तत्पश्चात जुम्बासन नृतय भी प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम केे अंत मे शारीरिक अध्यपिका श्रीमती पुष्पलता षडँगी धन्यवाद देते हुए सभा का समापन किया।





