सरकारी भूमि चिन्हित करने के लिए सरपंच ने तहसीलदार को लिखा पत्र

सरकारी भूमि चिन्हित करने के लिए सरपंच ने तहसीलदार को लिखा पत्र

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

सरपंच ने तहसीलदार को शासकीय भूमि चिन्हित करने के लिए लिखा पत्र। 7 माह बाद भी प्रशासन की नींद खुली नही।

तालचेर प्रखंड़ अंतर्गत कुमुंडा़ ग्राम पंचायत कार्यालय से चीतलपुर हरिजन साही एवं ग्राम पंचायत कार्यालय से परबेड़ा तक सड़क के दोनों ओर के सरकारी भूमि पर जबरन कुछ प्रभावशाली लोगों द्वारा कब्जा कर विशाल भवनों का निर्माण करा दिया गया है। नाला, सड़क पेयजल आपूर्ति जैसे विभिन्न सरकारी कार्यों के लिए कुमुंडा पंचायत की सरपंच बबीता सेठी ने पत्र क्रमांक केजीपी/03/2022 दिनांक 06/04/2022 में बेरोजगार युवकों के विकास कार्यों व परियोजनाओं में बाधा उत्पन्न होने की शिकायत की थी। लेकिन आज 7 माह बीत जाने पर भी सफलता न मिलने के कारण उपजिलपाल, तालचेर प्रखंड़ विकास अधिकारी व तहसीलदार को पत्र दिया है। अब यह देखना है कि सरकार की आंखें कब खुलती है।