सरकारी कार्यालयों में पान बीडी सिगरेट आदि पर रोक
डॉ. अरबिंद कुमार पढ़ी प्रमुख सचिव कृषि और किसान अधिकारिता विभाग का निर्देश जारी।
ओडिशा सरकार भुवनेश्वर डॉ. अरबिंद कुमार पढ़ी प्रमुख सचिव कृषि और किसान अधिकारिता विभाग का पत्र द्वारा निर्देश जारी किया
आपको बता दे की विभाग की ओर से उपरोक्त मामले के बारे में सूचित किया गया है कि सरकारी विभाग का कोई भी अधिकारी या कर्मचारी विभाग के किसी भी कार्यालय में शराब, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा या नशीला पदार्थ का सेवन नहीं कर सकता है। सभी कार्यालयों के प्रमुख इस निर्देश का पालन करेंगे और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी यह निर्देश बहुत महत्वपूर्ण है।
अब देखना यह होगा कि सरकारी विभागीय अधिकारी इस निर्देश के बाद सरकारी कार्यालय में सरकारी अधिकारी एवं कर्मचारी इसका कितना पालन करते हैं ।





