सम्मानित होंगें ओडिशा के प्रतिभावान

सम्मानित होंगें ओडिशा के प्रतिभावान

राउरकेला के समाजिक संगठन हेप्पी मोमेंटम की ओर से पहली बार प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह संगठन इससे पहले भी विश्व शिक्षक दिवस का आयोजन कर चुकी है। 
संगठन के संस्थापक तथा अध्यक्ष ने एक पत्रकार सम्मेलनी का आयोजन कर पत्रकारो को इस संगठन के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि संगठन की यही कोशिश है कि ओडिशा के उन प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाए जिन्होंने मुख्य रूप से सेवा,साहित्य,कला,शिक्षा,संस्कृती,क्रिडा़,स्वास्थ्य,सौंदर्य जैसे क्षेत्रो में  अपना अहम योगदान दिया है। 
पत्रकारो के प्रश्नो का उत्तर देते हुए उन्होने कहा कि यह आरम्भ भर है, हमारी कोशिश रहेगी की आगे उन लोगो को भी सम्मानित कर सकूं जो प्रतिभावान तो है पर खबरो में नही आ पाते जैसे दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रो के लोग। इसके लिए उन्होने उपस्थित पत्रकारो को संबोधित करते हुए और माउंटेन मैन दर्शन माझी का उदाहरण देते हुए कहा कि दूरदराज के क्षेत्रो में छीपी प्रतिभा को पत्रकार ही सामने ला सकते है,ऐसी प्रतिभा की जानकारी हमें मिलने पर हम अपने मंच पर उन्हे सम्मानित जरूर करेंगे। 
संगठन की ओर से कल दस अप्रैल को "राउरकेला सेक्टर-2" के शहनाई मंडप में पहली बार ऐसी प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाएगा। 


इस अवसर पर कार्यक्रम में ओडिशा की कला व संस्कृति को प्रदर्शित करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा, कार्यक्रम में ओडिशी नृत्य, संगीत, व्यंजन,को गुरूत्व दिया गया है। 
इस कार्यक्रम में राजनैतिक, सामाजिक, प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगो को अतिथि के तौर पर निमंत्रित किया गया है। जिनके हाथो प्रतिभाओ को सम्मानित किया जाएगा।