सफेद जहर की गिरफ्त में तालचेर के युवापीढी़

सफेद जहर की गिरफ्त में तालचेर के युवापीढी़

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

सफेद जहर की गिरफ्त में तालचेर शहर 

तालचेर शहर में इन दिनों सफेद जहर कहे जानेवाली ब्राउनसुगर का कालोबार फलफूल रहा है। 
शहर के सदर थाने से महज 50 की दूरी पर इस सफेद जहर के कारोबारीयो का जमावड़ा लगा रहता है। 
तालचेर एक घनी आबादी वाला शहर है यहाँ बहुयात में छोटे बडे़ उद्योग होने से बाहर से व्यापारीयो का आना लगा रहता है। 
बाहर से आनेवाले कुछ लोगो की सहायता से स्थानीय युवको को अपने पक्ष में लेकर इस कारोबार को शहर में किया जा रहा है। 
जनविरल स्थल जैसे तालाब के किनारे, नदी तट, परित्यक्त मकान, आदि जगहो पर युवको को खुलेआम ब्राउनसुगर पिते देखा जा सकता है। 
तालचेर में नशे के शौकीन युवको को ब्राउनसुगर इतना भा रहा है कि अब वह शराब छोड़कर इसे अपना रहे है। 
युवको में नशे की लत बढ़ने से असामाजिक गतिविधियाँ बढ़ रही है। युवक इस नशे के शौक को पूरा करने के लिए धन की कमी पड़ने पर माँ-बाप के ऊपर जुल्म करने से भी पीछे नही हट रहे है,तो कई बार चोरी, छिनतई जैसे अपराध करते है। धीरे धीरे युवको को इतना लाचार कर देता है कि अगर यह दूसरे दिन भी उसी समय ना मिला जिस समय पहले यह ली गई थी तो यूवक की हालत अधमरे सा हो जाता है और वह इसे लेने के लिए बेचैन हो उठता है। ओर बाध्य होकर किसी भी हालात में युवक को यह लेना होता है। 
समय रहते अगर इस सफेद जहर  के चंगुल से युवको को ना निकाला गया तो आनेवाले दिनों में स्थिति गंभीर हो जाएगी ।
तालचेर के विभिन्न महलो में इस बात की चर्चा जोरोपर है कि इस ओर पुलिस अधीक्षक ध्यान देकर जल्द से जल्द स्थिति को नियंत्रित किया जाय।