सप्ताह भर बाद मिला लापता युवक का शव

दोस्त ही निकला क़ातिल

सप्ताह भर बाद मिला लापता युवक का शव

मनोहरपुर : मनोहरपुर के गोवलापट्टा निवासी शिवम प्रमाणिक -दिनांक  04-03-24 की शाम करीब 08.00 बजे घर पर फोन कर बताया की चाट खाने दोस्तो के साथ जा रहे है.परंतु वह जब वापस नहीं आया तो उनके पिता के द्वारा दिनांक- 06-03-24 को मनोहरपुर थाना में इस संबंध में लिखित सूचना दिया गया। जिसका सनहा दर्ज करते हुए जाँच प्रारंभ किया गया.दिनांक - 07-03-24 तक जब शिवम प्रमाणिक वापस नहीं आया तो स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए पुलिस अधीक्षक चाईबासा द्वारा अनु० पु० पदा० जयदीप लाकड़ा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.जिसमें तकनीकी साक्ष्यो का विशलेषण करने पर यह बात प्रकाश में आयी की आपसी रंजीश के कारण शिवम प्रमाणिक के दोस्तो 1. रितिक सिंह देव, 2. सन्नी उर्फ आदित्य साहू 3. सूरज गोप 4. अर्जुन महतो एवं 5. एक निरुद्ध बालक के द्वारा शिवम प्रमाणिक को दिनांक- 04-03-24 को शाम में अपने साथ धानापाली पुल के पास ले जाकर शिवम का गला दबा कर हत्या कर दिया एवं शव को नदी किनारे बालू में गड्ढा खोदकर कर दफना दिया। घटना में संलिप्त सभी संदिग्ध व्यक्तियों के निशानदेही पर प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी के उपस्थिति में पूरे घटनाक्रम की विडियोग्राफी करते हुए शव को बरामद किया गया। तथा घटनास्थल से अभियुक्तो द्वारा पीया गया केन बीयर का डब्बा, सीगरेट आदि को विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया.इस संदर्भ में मनोहरपुर थाना कांड संख्या-08/2024 दिनांक- 10-03-2024 धारा-302,201,120 (बी)34 के तहत दर्ज किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम एवं पता इस प्रकार है -

1. रितिक सिंहदेव, उम्र 19 वर्ष, पिता- अनिल सिंहदेव, सा०- तिरला, पोस्ट- रायकेरा, थाना-मनोहरपुर, जिला- चाईबासा ।

2. सूरज गोप उर्फ झा जी, उम्र 18 वर्ष, पिता- राजू गोप, सा०- मेदासाई, थाना- मनोहरपुर, जिला- प० सिंहभूम चाईबासा।

3. आदित्य कुमार साहू उर्फ सन्नी, उम्र 18 वर्ष, पे०- धर्वेन्द्र साहू, सा०- टंगराईन, थाना- मनोहरपुर, जिला- प०सिंहभूम चाईबासा।

 4. अर्जुन कुमार महतो, उम्र 20 वर्ष, पिता-उमेश महतो, सा०+ थाना मनोहरपुर, जिला - प० सिहभूम चाईबासा।

5. एक निरुद्ध बालक

वरामद समानो का विवरण-
1. घटना में प्रयुक्त स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल क्रमांक - जे० एच० 06 जे0 3369 एवं एक बिना नंबर का काले रंग का नया स्पेलेण्डर मोटरसाईकिल।

2. घटनास्थल से अभियुक्तो के द्वारा पीया गया केन बोतल- 05 नग एवं सीग्रेट का खाली डब्बा 01 नग।

3. पाँच मोबाईल फोन

छापेमारी दल के सदस्य-

1. पुलिस उपाधीक्षक जयदीप लाकडा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोहरपुर

2. पुलिस निरीक्षक रणविजय शर्मा, अंचल निरीक्षक, मनोहरपुर अंचल

3. पु० अ० ति० धनंजय बैठा, थाना प्रभारी, मनोहरपुर थाना

4. पु० अ०नि० प्रिंस, थाना प्रभारी, आनन्दपुर थाना

5. पु० अ०नि० राजेश कुमार यादव, मनोहरपुर थाना

6. पु० अ० ति० सदानंद,, आनन्दपुर थाना

7. पु० अ०नि० राजदेव पासवान, मनोहरपुर थाना

8. स० अ०नि० मुकेश कुमार, मनोहरपुर थाना

9. स०अ०नि० जितेन्द्र मिश्रा, मनोहरपुर थाना