साप्ताहिक बाजार में ताला जड़ने के मामले में नगरपालिका के ईओ का तबादला

साप्ताहिक बाजार में ताला जड़ने के मामले में नगरपालिका के ईओ का तबादला

साप्ताहिक बाजार में ताला जड़ने के मामले में नगरपालिका के ईओ का तबादला, शहर में बना चर्चा का विषय।

विगत कुछ दिनों से राजगांगपुर नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा पर उनके मनमानी रवैया व एक तरफा तानशाही के मामले पर स्थानीय लोगों सहित जनप्रतिनिधियो के द्वारा नगरपालिक का घेराव एवं स्थानीय थाने में उनके विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाने के मामले को लेकर सुंदरगढ़ जिला प्रशासन की नींद उड़ गई और आनन फानन में सुंदरगढ़ अतिरिक्त जिलापाल विश्वजीत महापात्र स्थानिय लोगों से मुखातिब होते हुए उनके आरोप को सुनने के साथ अपने स्तर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।यह मामला वर्तमान समय में एक बहुत बड़ा चर्चा का विषय बन गया है।
मालूम हो कि स्थानीय नगरपालिका के सफाईकर्मियों, बाजार कमेटी एवं जनसाधारण लोगों के आरोप को सुनने के बाद सुंदरगढ़ अतिरिक्त जिलापाल विश्वजीत महापात्र ने उनके बयान को लिपिबद्ध कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
जानकारी के अनुसार गत पांच सितम्बर को विक्रेताओ ने साप्ताहिक बाजार में बाजार के ठेकेदार द्वारा मनमानी तरीके से अधिक टेक्स अदाय करने के मामले को लेकर नगरपालिक के ईओ बिनोद चंद्र पंडा से शिकायत की थी।
लेकिन नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय साप्ताहिक बाजार के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया।
वहीं दूसरी ओर सफाई कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि नगरपालिका के ईओ जातिवाद का संबोधन करते हुए उनसे दुर्व्यवहार करते है जो उनके लिए असहनीय हो गया है।
इस दोनों आरोप के मद्देनजर नगरपालिका के सामने सड़क अवरुद्ध कर दिया गया था और उसी दिन नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा मामले की नजाकत के मद्देनजर पुलिस की मौजूदगी में छुट्टी पर चले गए थे।
गत १४ सितम्बर नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा छुट्टी बिताकर अपने काम पर वापस आए तो उन्हें विरोधियों का सामना करना पड़ा और आफिस में नहीं जाने दिया गया।
ओरापियों का कहना था कि जब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं होता है तब-तक आफिस में जाने नहीं देंगे।
गत १६ सितम्बर को सुंदरगढ़ जिला के अतिरिक्त जिलापाल विश्वजीत महापात्र, उपजिलाधिकारी अभिमन्यु बेहरा एवं राजगांगपुर एसडीपीओ शशांक शेखर बेउरा की मौजूदगी में नगरपालिका कार्यालय में एक बैठक हुई जिसमें पूर्व नगरपाल पुर्ण चंद्र राउत, पूर्व उपनगरपाल अशोक दास सहित बाजार कमेटी के सदस्य सहित सफाई कर्मचारी मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर शहर के गणमान्य नागरिक पद्मनाभ सामल, टाउन भाजपा अध्यक्ष शंकर सिंह, हेमंत सिंह, वरिष्ठ नागरिक संघ के जगतनारायण शर्मा मौजूद थे।
खतरे की संभावना से नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा को उनके निवास स्थान पर पुलिस की निगरानी में रखा गया।
अब खबर ये भी है कि तमाम आरोपो के मद्देनजर नगरपालिका के ईओ बिनोद चंद्र पंडा का भुवनेश्वर तबादला कर दिया गया है लेकिन सफाई कर्मचारियों के साथ बाजार कमेटी की समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है, इसका उत्तर कौन देगा ॽ