सुंदरगढ़ आदिवासी विकास सहकारिता निगम के प्रबंधक सतर्कता बिभाग की हिरासत में

सुंदरगढ़ आदिवासी विकास सहकारिता निगम के प्रबंधक सतर्कता बिभाग की हिरासत में

सुभाष गुप्ता ( संवाददाता )

राउरकेला : सरकारी अधिकारीयों के रिश्वत लेने व अवैध सम्पति का मामला अक्सर प्रकाश में आता रहता है | सुंदरगढ़ जिले से फिर एक अधिकारी के पास से अवैध धन मिलने का मामला इस समय पुरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है | 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार "सुंदरगढ़ आदिवासी विकास सहकारिता निगम" के प्रबंधक जयप्रकाश महंती को सतर्कता विभाग ने अवैध धन रखने के मामले में बुधवार सुबह हिरासत में ले लिया है। सतर्कता विभाग की टीम ने उसके वाहन से 19 लाख से अधिक की बेहिसाबी नकदी भी बरामद की है। सूचना मिलने पर सुंदरगढ़ सतर्कता विभाग के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सुधांशु शेखर पुजारी के नेतृत्व में एक टीम ने उनका पीछा किया और मसनिकानी टोल प्लाजा पर जांच के लिए रोक लिया। सुचना सही होने पर जयराम महंती को हिरासत में ले लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।  सतर्कता विभाग को पता चला था कि श्री महंती ट्रेन से झारसुगुडा से भुवनेश्वर अपने घर जा रहे थे। सुंदरगढ़ स्थित कार्यालय और सरकारी क्वार्टर में टीडीसीसी प्रबंधक के आवास पर भी छापा मारा गया और एक जांच चल रही है।

ADVERTISEMENT

SULEKHA ( The content writers organization )

A service provider ( content writing and blogging ) for NEWS organizations e.g. News papers,chainals,portals,e-papers,etc. 

POLITICAL-Speeches and slogans,press releases, Social media contents and page updates.

INDUSTRIAL / EDUCATIONAL- Advertising and slogans, Poster designing,magazine article writing.

CONTECT- Dr.H.H.Shambhu Chaudhary ( M.J.) Mob,/whatsapp-9337396034, Email-Shambhu@saranshdainik.com