सड़क से बाहर आई गिट्टी बना खतरा
सड़क से बाहर आई गिट्टी, इस सड़क पर वाहन चलाना खतरे से खेलने जैसा हो गया है। हम बात कर रहे है राउरकेला के बिरसामुंडा चौक से बंडा़मुंडा की ओर जाने वाली सड़क का।
फटापाइप और कोयलागेट के बीच पड़ने वाला कुभारपाडा़ ,ग्वाला खटाल से होकर गुजरने वाली इस सड़क पर डाली गई गिट्टीयाँ बाहर आ गई है। गिट्टीयाँ देखकर सड़क के घटिया निर्माण कार्य का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
सड़क से बाहर आई इन गिट्टीयों में फिसलने से वाहन का संतुलन खोकर लोग दुर्घटना ग्रस्त हो रहे हैं। कल देर शाम इसी जगह एक कार गिट्टीयो में फिसलने के कारण दुर्घटना का शिकार हो गई।
राहगीर शिकायत करे तो किससे।
इस सड़क की जर्जर हालत को लेकर बंडामुंडा़ के लोगों ने 08/12/2022 को एक शोभायात्रा निकालकर इस सड़क की हालत सुधारने की मांग की थी।
जिसके बाद सड़क मरम्मत कार्य आरंभ किया गया। पर सड़क की हालत देखकर ऐसा लगता है कि मरम्मत के नाम पर महज खाना पूर्ती की गई है।





