सड़क दुर्घटना में विल्सन एक्का गंभीर रूप से घायल
स्कार्पियो और मोटरसाइकिल में हुई आमने सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह से जख्मी हो गया है।
राजपुर-अंबिकापुर के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 343 में चंद्रगढ़ के पास एक स्कार्पियो और मोटरसाइकिल के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई,जिसमें मोटरसाइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गया। मोटरसाइकिल सवार को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया।

आपस में टकराई वाहनों में स्कार्पियो क्रमांक "सीजी 15 सीपी 4511" व मोटरसाइकिल क्रमांक "सीजी 15 ईबी 4947" है। मोटरसाइकिल चालक सारंगपुर तातापानी रामानुजगंज निवासी विलसन एक्का पिता अशोक एक्का है। इस दुर्घटना के बाद स्कार्पियो मौके से फरार हो गया,और दुर्घटना स्थल में सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही।





