सड़क के लिए सड़क में उतरेगी जनता
लखन लोहार (संवाददाता)
बंडामुंडा़ से राउरकेला तक की राउरकेला -बिसरा सड़क मार्ग जर्जर हो चुकी है। मीडिया में कई बार सड़क की समस्या को प्रकाशित किया गया।
सड़क जगह जगह से टूट गई है,टूटी सड़क कई बार दुर्घटना का कारण बनती है, तो दूसरी ओर इस सड़क में चलने वाले वाहनो को समय से पहले सर्विसिंग करानी पड़ रही है।
सड़क की वजह से बंडामुंडा़ वासियों को उल्लेखनीय समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आज बंडामुंडा़ निवासीयो ने "सी" सेक्टर के सनराईज क्लब में एक बैठक की। इस बैठक में प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचने की आस में चलित माह की आगामी 8 तारीक को बंडा़मुंडा़ से बिसराचौक तक एक रैली निकाली जाएगी। इस रैली में बंडामुंडा़ क्षेत्र में निवास करने वाले सभी लोगों को आमंत्रित किया गया है।





