सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकल सवार की मौत दो घायल
मोटरसाइकल और कार के बीच हुई टक्कर में मोटरसाइकल सवार की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई और कार में सवार दो लोग गंभीर रूप
रामप्रवेश चौधरी (संवाददाता)
राजगांगपुर : से घायल हो गए। दोनो घायलो प्राथमिक उपचार के उपरांत राउरकेला रेफर कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुंदरगढ़ जिला के राजगांगपुर स्थित जमपाली से होकर गुजरने वाली दस नंबर राजपथ पर मोटरसाइकल और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में मोटरसाइकल सवार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई एवं कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो हुए है।यह घटना संध्या 7:00 बजे की है,कार सवार दोनों गंभीर युवको को स्थानीय सरकारी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत राउरकेला रेफर कर दिया गया है।
मोटरसाइकिल सवार मृतक की पहचान राजगांगपुर भाटापाडा़ निवासी 27 वर्षिया परवीन पांडेय के रूप में हुई है।
गंभीर रूप से घायल बारूपाड़ा के अनुराग डूंगडूंग (24), शंकरसिंह (27) को स्थानीय सरकारी अस्पताल से प्राथमिक इलाज के बाद राउरकेला के सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है। इन दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में लगी है। मृतक को शव परीक्षण के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा। समाचार लिखे जाने तक की खबर इस प्रकार है- ईस दुर्घटना से राजगांगपुर में शोक का माहौल बन गया है।





