संत रविदास जयंती पर मृत्तिका संग्रह

गुरु रविदास की 650वीं जयंती के अवसर पर जिला रोहिदास सेवा संघ सुंदरगढ़, के सभी कार्यकर्ता उपस्थित होकर भाजपा की ओर से लुहुराढीपा स्थित गुरु रविदास के मंदिर के पास से मिट्टी एकत्रित करने में सहयोग किया। इस अवसर पर जिला रोहिदास सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र रोहिदास, महासचिव जोगेंद्र रोहि दास, उपाध्यक्ष सुकांत रोहिदास, कार्यकारी अध्यक्ष डेग्रीलाल मेहर, कोषाध्यक्ष जोगेश्वर रोहिदास, पार्षद रजनू रोहिदास के साथ ही संघ के कार्यकर्ता भैरव रोहिदास, रण रोहिदास, बैकुंठ रोहिदास, शशि रोहिदास, फगुनू रोहिदास, सुकांति रोहिदास, पद्युम रोहिदास, सुरेश रोहिदास, उमेश रोहिदास, नरसिंह रोहिदास एवं रविदास समाज की सैकड़ों माताएं ,बहनें उपस्थित होकर मिट्टी संग्रह कार्यक्रम को सफल बनाया। सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष गिरीश साहू, नगर आयुक्त तान्या मिश्रा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा गुरु रविदास का कलश लेकर गुरु रविदास मंदिर में स्वागत किया गया। गुरु रविदास को श्रद्धांजलि देने के बाद, उन्होंने मिट्टी इकट्ठा की और रविदास की आलत के साथ आदर के साथ कलश में मिट्टी भरी। बताया जा रहा है कि यह मिट्टी गुरु रविदास की जन्मभूमि शिर गोबर्धनपुर, वाराणसी भेजी जाएगी। रविदास समाज ने गुरु रविदास की समानता पर आधारित इस कार्यक्रम के लिए आयोजन टीम का भी स्वागत किया।