श्रावस्ती में यातायात माह 2025 का भव्य समापन
जनपद श्रावस्ती में सड़क सुरक्षा और जागरूकता का प्रेरक संदेश
श्रावस्ती जनपद में यातायात माह-2025 के समापन अवसर पर थाना कोतवाली भिनगा परिसर में भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नागरिकों,एनसीसी कैडेट्स, व्यापार मंडल के सदस्यों, संभ्रांत नागरिकों और पुलिस अधिकारियों का विशेष रूप से समागम हुआ। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य जनपदवासियों में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत कर किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्रावस्ती एवं पुलिस अधीक्षक ने यातायात माह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही 20 दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया गया।
जिलाधिकारी ने अपने प्रेरक संबोधन में कहा कि सड़क पर नियमों का पालन प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि गति अधिक होने, लापरवाही और हेलमेट न पहनने के कारण प्रतिवर्ष अनेक दुर्घटनाएँ होती हैं, जो परिवारों के जीवन को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा— “जीवन अमूल्य है, और सड़क पर जिम्मेदारी ही सुरक्षा का आधार है। सुरक्षित यातायात केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।”
पुलिस अधीक्षक ने अपने विस्तृत संबोधन में बताया कि यातायात माह के दौरान जनपदभर में विशेष अभियान, हेलमेट एवं सीट बेल्ट चेकिंग, स्कूल जागरूकता कार्यक्रम, जनसंपर्क अभियान और सड़क सुरक्षा रैलियां निरंतर आयोजित की गईं। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य दंडित करना नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी नागरिकों से यातायात नियमों को जानने व पालन करने हेतु अपील की तथा उन्होंने कहा— *“सड़क सुरक्षा तभी सफल होगी जब नागरिक स्वयं नियमों को अपनी आदत बनाएंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।”
अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस का प्रयास नहीं, बल्कि पुलिस और नागरिकों का साझा दायित्व है। उन्होंने बताया कि जनपद के सभी थानों ने यातायात माह में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप सड़क सुरक्षा जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जनपदभर में परावर्तन (चालान), जागरूकता अभियान, विद्यालय कार्यक्रम, पम्पलेट वितरण और जनसंपर्क कार्यक्रम निरंतर चलाए गए। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को अपनाएँ और सड़क पर अनुशासन सुनिश्चित करें।
कार्यक्रम में जनपद स्तर पर सर्वाधिक चालान करने वाले अधिकारी/कर्मचारी सम्मानित किए गए:
प्रभारी यातायात मो0 शमीम – 768 चालान, मु0आ0 यातायात रणविजय सिंह – 604 चालान, उ0नि0 सुरेश कुमार साहनी, थाना को0 भिनगा – 285 चालान।
विभिन्न थानों से सर्वाधिक चालान करने वाले अधिकारी थे:
उ0नि0 संदीप कुमार, थाना हरदत्त नगर गिरन्ट, उ0नि0 योगेन्द्र बाबू, थाना मल्हीपुर, उ0नि0 जितेन्द्र राय, थाना सिरसिया, उ0नि0 रमेश कुमार सिंह, थाना नवीन मर्डन, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, थाना इकौना, उ0नि0 पंकज कुमार गुप्ता, थाना गिलौला, उ0नि0 अबूल खैर, थाना सोनवा, म0उ0नि0 श्रीमती पुष्पलता, थानाध्यक्ष महिला थाना।
जनपद में सर्वाधिक चालान करने वाला थाना, प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली भिनगा रहा।
यातायात माह के दौरान विशेष अभियानों और जागरूकता कार्यक्रमों में *मु0आ0 प्रदीप कुमार राम*, *आ0 आज़ाद यादव* तथा *आ0 अमित यादव* ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अमरेन्द्र कुमार वर्मा, पीटीओ महेश कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी भिनगा सतीश कुमार शर्मा,क्षेत्राधिकारी इकौना भरत पासवान, एनसीसी कैडेट्स, व्यापार मंडल के अध्यक्ष व सदस्य, संभ्रांत नागरिक सहित थाना को0 भिनगा स्टाफ एवं यातायात पुलिस का सम्पूर्ण बल उपस्थित रहा।
अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा “यातायात नियमों का पालन करने हेतु शपथ भी दिलाई गई” तथा जनपदवासियों से यह अपील की गई कि यातायात नियमों का पालन कर स्वयं सुरक्षित रहें और अपने परिवार के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करें। *अनुशासन और सतर्कता ही सड़क सुरक्षा की कुंजी है।”
समापन समारोह के अंत में मुख्य अतिथि को पुलिस अधीक्षक द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन क्षेत्राधिकारी श्री सतीश कुमार शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी उपस्थित नागरिकों, अधिकारियों, व्यापार मंडल के सदस्यों, एनसीसी कैडेट्स और पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त कर किया गया





