श्रावस्ती पुलिस ने चलाया आपरेशन बाल मुक्त अभियान

श्रावस्ती पुलिस ने चलाया आपरेशन बाल मुक्त अभियान
श्रावस्ती पुलिस ने चलाया आपरेशन बाल मुक्त अभियान

श्रावस्ती

ऑपरेशन रक्षा एवं बाल श्रम मुक्त अभियान के तहत थाना एएचटी पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान, होटल संचालकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रकेश सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद श्रावस्ती में संचालित ऑपरेशन रक्षा एवं बाल श्रम मुक्त अभियान के अंतर्गत थाना एएचटी पुलिस द्वारा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 12.07.2026 को थाना एएचटी प्रभारी निरीक्षक श्री लाल साहब सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 श्री सतीश कुमार, आरक्षी अमोल कुमार, महिला आरक्षी अर्चना पाण्डेय एवं महिला आरक्षी गरिमा सिंह द्वारा एनजीओ प्रतिनिधि श्री सार्जन एवं श्री प्रेम बाबू गिरी के साथ थाना सिरसिया क्षेत्र के चिल्हरिया मोड़ पर चौपाल आयोजित कर बाल श्रम, बाल विवाह, बाल तस्करी एवं बाल भिक्षावृत्ति जैसे अपराधों के प्रति महिलाओं एवं बच्चों को जागरूक किया गया।

  इस दौरान उपस्थित लोगों को बच्चों के अधिकारों, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी कानूनों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आपातकालीन सेवाओं एवं सहायता हेतु 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1930 (साइबर हेल्पलाइन) के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर आवश्यकता पड़ने पर इनका तत्काल उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया।अभियान के दौरान थाना एएचटी पुलिस द्वारा कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ऑपरेशन रक्षा के तहत विभिन्न होटलों की भी जांच की गई। होटल संचालकों को आगंतुकों का अभिलेख संधारित करने, संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा शासन द्वारा निर्धारित सुरक्षा संबंधी सभी नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि नियमों की अनदेखी पाए जाने पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।श्रावस्ती पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा, संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से ऐसे अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं।