शिवा सीमेंट करेगी २४८.८८ एकड़ भूमि अधिग्रहण

शिवा सीमेंट २४९ एकड़ जमीन अधिग्रहण करेगी , जनसुनवाई ६ जून को  अफवाहों से दूर रहें - अनिल मिश्रा , कारखाना प्रमुख  

शिवा सीमेंट करेगी २४८.८८ एकड़ भूमि अधिग्रहण
शिवा सीमेंट करेगी २४८.८८ एकड़ भूमि अधिग्रहण

रामप्रवेश चौधरी (संपादक)   

सुंदरगढ़ जिले के राजगांगपुर विधानसभा अंतर्गत कुतरा प्रखंड़  के तेलंगाना स्थित जेएसडब्ल्यू सीमेंट की इकाई शिवा सीमेंट कारखाने के लिए खणिज प्रदार्थ (कच्चा माल) हेतु खटकुलबहाल व फलसाकानी की २४८.८८ एकड़ जमीन का अधिग्रहण करेगी जिसमें २२६.०८ एकड़ जमीन खटकुलबहाल इलाके से होगी तथा ग्रामीणों को भौगौलिक स्थिति की जानकारी देते हुए जमीन अधिग्रहण उपकरण , सात विद्यालयों में स्मार्ट शिक्षा एवं उपकरण , शिक्षा से वंचित छात्र - छात्राओं को उचित शिक्षा देने की व्यवस्था सहित पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराई गई है । वहीं दूसरी ओर १३ विद्यालय का नवीनीकरण कार्य करने के साथ एक हजार से अधिक छात्र छात्राओं को विद्या अर्जन की सभी सामग्री उपलब्ध कराई गई है । तीन सौ से अधिक सौर ऊर्जा से जलने वाली स्ट्रीट लाइट की उचित व्यवस्था की गई है । अस्पताल में निशुल्क एंबुलेंस की व्यवस्था , स्कूलों में डेस्क और बेंच प्रदान करना , स्कूल की ओर आशा की किरण दिखाई दे रही है आंगनबाड़ी केंद्र में वाटर प्यूरीफायर की व्यवस्था , कृषि को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक कृषि उपकरण , उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराया जा रहा है ।

इस कड़ी का सबसे अहम पहलू यह है कि जब से कंपनी कुतरा ब्लाक में कारखाने का निर्माण कार्य शुरू किया है तब से अब तक कंपनी के सीएसआर विभाग के जरिए समाज के लिए एक के बाद एक विकास मूलक कार्य कर रही है और कंपनी भी विकास मूलक कार्य करने के लिए कटिबद्ध है ।भूमि अधिग्रहण को लेकर इस माह की ६ तारीख को जनसुनवाई की जाएगी ।