शिक्षक शान्तू साहू ने 43 साल में 73 बार रक्तदान कर युवाओं के लिए पेश की मिसाल 

शिक्षक शान्तू साहू ने 43 साल में 73 बार रक्तदान कर युवाओं के लिए पेश की मिसाल 

अनुराग आचार्य (व्यौरोचीफ) 

 तालचेर के कांकिली गांव के शिक्षक शांतनु साहू ने 73 बार रक्तदान कर युवाओं के लिए मिसाल कायम की है। रक्तदान एक महान दान है। रक्तदान करके हम किसी और की जान बचा सकते हैं। रक्तदान करने से हमें कोई नुकसान नहीं होता, इसलिए आइए हम सब रक्तदान करें और एक जीवन बचाएं, ऐसा कहना है शिक्षक श्री साहू का। आज श्री साहू ने सेंट जॉन एम्बुलेंस ओडिशा अनंत एम्बुलेंस डिवीजन द्वारा अनंत चिलिका बिहार में आयोजित रक्तदान शिविर में अपना 73वां रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान शिविर के मुख्य अतिथि भुवनेश्वर कोल माइंस के महाप्रबंधक एके सिंह ने श्री साहू को उनके उत्कृष्ट रक्तदान के लिए मेडल व फूलों का गुलदस्ता देकर सम्मानित किया। इस रक्तदान शिविर में सेंट जॉन एम्बुलेंस अनंता डिवीजन के सभी सदस्य, तालचेर रेड क्रॉस के सदस्य और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।