शाजिस के तहत हत्या के आरोप में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

शाजिस के तहत हत्या के आरोप में दो फरार आरोपी गिरफ्तार
शाजिस के तहत हत्या के आरोप में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

प्रेस विज्ञप्ति : राउरकेला पुलिस 

पुरानी दुश्मनी को लेकर साजिश के तहत हत्या कर फरार तीन आरोपीयो में से दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आए ,एक अब भी फरार है। जिसकी तलाश पुलिस ने जारी रखी है। 
यह घटना है, रघुनाथ पाली थाना अंतर्गत आनेवाले चेम्बर आफ कोमर्स कार्यालय के पीछे, पार्किंग बस्ती, रूपू टोला की जहाँ पुरानी शत्रुता को लेकर,लालू उर्फ अमरजीत साहू, उम्र-30 वर्ष,पिता का नाम - तरकेश्वर साहू,पता-बालूघाट,नयी बस्ती,और मनोज समासी, उम्र-35 वर्ष,पिता का नाम -स्वर्गीय राजकुमार समासी, पता-पार्किंग बस्ती,व अन्य एक ने मिलकर रूपूटोला निवासी छबीलाल हेम्ब्रम की हत्या कर फरार हो गए थे। जिसे रघुनाथपाली पुलिस द्वारा भा.दा.वी. की धारा 302,201,34,120, के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। 
इस घटना की जानकारी थाना परिसर में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में राउरकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार भाभू ने दी।

पुलिस को इस हत्या काण्ड़ को अंजाम देने के लिए उपयोग की गई लाठी और शल्यचिकित्सा में उपयोग की जाने वाली धारदार चाकू,स्कूटी बरामद हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक को पहले लाठी से पीटा गया फिर उसपर चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी, और फिर उसके शव को बांधकर एक स्कूटी से ब्राह्मणी नदी में ले जाकर फेक दिया। पुलिस को नदी से शव मिलने पर शव का पंचनामा कर शव परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस को शव की हालत देखकर हत्या का संदेह हुआ, संदेह के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस हत्यारों तक पहुँची।