शहीद रामदेव महतो की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

मनोहरपुर- शहीद जवान रामदेव का पार्थिव शरीर पैतृक गांव तरतरा पहुंचा,राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई ।

शहीद रामदेव महतो की राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई

गोवर्धन ठाकुर (संवाददाता) 

झारखंड पुलिस बल में तैनात जमशेदपुर जिला के पुलिस टाईगर मोबाईल इकाई के पुलिसकर्मी शहीद जवान रामदेव महतो का पार्थिव शरीर शनिवार की शाम उनके पैतृक ग्राम मनोहरपुर प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले ढीपा पंचायत के तरतरा गाँव पहुंचा।

शहीद जवान श्री महतो का पार्थिव शरीर पैतृक आवास पहुंचते ही पूरा गांव शोक में डूब  गया। शहीद रामदेव महतो के अंतिम दर्इशन के लिए पूरा प्रखंड़ उमड़ पड़ा। शहीद के पार्थिव शरीर को मनोहरपुर शहर व आस-पास ग्रामीण क्षेत्रों,जीएल चर्च,डोंगा काटा से रामधनी चौक,  थाना चौक, गोपीस्टोर, बिरसा मिनी चौक एवं अन्य रास्तो से होते हुए पैतृक निवास तरतरा लाया गया। रास्ते भर लोगों ने शहीद महतो को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि देकर अंतिम विदाई दी। 
शहीद के पैतृक गाँल तरतरा में अपने लाल को अंतिम विदाई देने के दौरान वहां पहुंचे उनके परिजनों समेत स्थानीय लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा।उपस्थित जन सैलाब द्वारा - "जबतक सूरज चांद रहेगा,शहीद रामदेव तेरा नाम रहेगा.रामदेव महतो अमर रहे" आदि गगनभेदी नारों से वातावरण पूरी तरह गूंज उठा। 
शहीद जवान को अंतिम विदाई देने के लिए उनके पैतृक आवास में पहुँचे, मंत्री सह स्थानीय विधायक जोबा मांझी,पूर्व विधायक गुरूचरण नायक व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीयों ने उनके पार्थिव शरीर पर नम आंखो से अश्रुपूरित श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद जवान को अंतिम विदाई दी गई। मुखाग्नी भतीजा सुरज महतो के द्वारा दी गई।इसके पूर्व मंत्री जोबा मांझी,पूर्व विधायक गुरुचरण नायक व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों ने शहीद जवान के परिजनों से मुलाक़ात कर उनका ढाढ़स बंधाया और आर्थिक रूप से सहयोग किया। इस मौके पर स्थानीय खंड़ बिकास अधिकारी सह सीओ शक्तिकुंज,मनोहरपुर सर्किल के उप मंडलीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अजित कुजूर,पुलिस निरीक्षक फागू होरो,मनोहरपुर थाना प्रभारी अमित कुमार,आनंदपुर थाना प्रभारी विकास दुबे,जिला पुलिस संघ के छोटेलाल महतो,मेंस एसोसिएशन पुलिस यूनियन के भाजपा नेता ,झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं जिला परिषद, पंचायत के मुखिया , पंचायत समिति  जनप्रतिनिधि समेत  हज़ारो की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।