शहर में नकली शराब माफिया सक्रिय

शहर में नकली शराब माफिया सक्रिय

राउरकेला में शक्रिय है नकली शराब माफिया शहर में बिक रही है नकली शराब  750 मी.ली. की कीमत मात्र 500 रूपये। राउरकेला आबकारी विभाग ने सोमवार की सुबह सात बजे वेदव्यास अंचल के शंकर ढावा से 36.750 लीटर नकली शराब बरामद की है। 
अबकारी बिभाग के अनुसार यह नकली शराब पडोसी राज्य छत्तीसगढ़ से लाया जा रहा है,शराब विक्रेता अधिक लाभ कमाने के लालच में इसे बेचते है। नकली शराब को दोगुना किमत पर बेची जा रही है।

सोमवार के ही दिन अबकारी बिभाग के प्रभारी अधिकारी रामाकांत चंदा, सहायक उपनिरीक्षक बिजय कुमार जेना, सहायक उपनिरीक्षक जेमामनी किसान व हवलदार जनमेजय, संदीप, ने बिभिन्न अंचलो से 186 लीटर देशी महुआ शराब पकडा़ है। इस मामले में शराब के साथ एक स्कूटी (ओडी 14 पी 2597),और एक मोटरसाइकिल (ओ.आर 14के 5547) जब्त की गई है। शराब के साथ बिसरा थाना क्षेत्र के मिटकुंदरी ग्राम से बसंती भूमिज,तुलनी भूमिज, टांगरपाली थाना क्षेत्र के सान मेरानी ग्राम से दीनबंधु किसान को गिरफ्तार किया गया है। मोटरसाइकिल चालक अबकारी विभाग के पुलिस कर्मियों को अपनी ओर आता देख मौके से फरार हो गया।