शटर तोड़कर मोबाइल दुकान में चोरी
नुआगाँव प्रखंड़ अंतर्गत आनेवाले बारीलेप्टा पंचायत के बारीलेप्टा चौक में स्थित साद इलेक्ट्रॉनिक नामक मोबाइल दुकान में शुक्रवार -शनिवार की रात शटर तोड़कर चोरी की गई है।
इस चोरी को अंजाम देने के लिए पहले शटर में लगाई गई ताला को तोड़ा गया,पर ताला के साथ शटर लाॅक भी लगाया गया था ताला तोड़ने पर जब शटर नही खुला तो शटर में रस्सा बाँध कर शटर को ही तोड़ दिया गया,दुकान के आगे मिली पहियों के निशान और शटर पर बाँधी गई रस्सा से ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि शटर तोड़ने के लिए किसी वाहन का उपयोग किया गया है।जल्दबाजी में चोर रस्सा नही खोलपाए और रस्से को कटकर फरार हो गए। मौके पर रस्सा कटा हुआ पाया गया।
दुकानदार से मिली जानकारी के अनुसार मोबाइल, चार्जर, मोबाइल मरम्मत की जाने वाली सामग्री, मोबाइल स्क्रीन समेत 30 से 40 हजार तक का सामान चोरी गया है।
फिलहाल बिसरा थाना की पुलिस घटना का मुआयना कर मामले की छानबीन कर रही है। यह दुकान तेतेरकेला पंचायत के फुलझर निवासी मोहम्मद हातिम का है।

चोरो ने इस दुकान में चोरी को अंजाम देने से पहले पडो़स में रहने वाले कुंभकर्ण साहू के घर को बाहर से बंद कर दिया था। इसी तरह साल भर पहले पतरापाली के गैस एजेंसी कार्यालय में देर रात आसपास के घरों को बाहर से बंद कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था





