विश्व हिंदू परिषद ने दी अमर शहीदो को श्रद्धांजलि

विश्व हिंदू परिषद ने दी अमर शहीदो को श्रद्धांजलि

रामप्रवेश चौधरी (संपादक) 

पितृपक्ष के उपलक्ष में विश्व हिंदू परिषद ने भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए देशभक्तो के लिए श्रद्धांजलि रैली निकाली व श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। भारत के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए विश्वहिंदू परिषद की ओर से निकाली गई विराट रैली मंजिल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि सभा में तब्दील हो गई। 

ओडिशा के कटक शहर में विश्व हिंदू परिषद की ओर से भारत की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए लोगों को पितृपक्ष के अवसर पर एक रैली निकालकर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी। 

इस श्रद्धांजली सभा का आयोजन  विश्व हिंदू परिषद के भागवत साहू के नेतृत्व में देश के लिए शहीद हुए पूर्वजों को श्रद्धांजलि देने के लिए किया गया था। 
यह रैली कटक में चौधरी बाजार के गौरी शंकर पार्क से निकलकर देवीगढा पहुंच सभी शहीदों के फोटो पर पुष्प माला अर्पण कर विधिवत श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों सदस्यों द्वारा एक विशाल रैली निकाली गयी थी। विराट रैली निकालकर श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि दी ।